कंडा पीएम श्री स्तरोन्नत प्लस टू उच्च विद्यालय में करम पूजा का उत्सव

विज्ञापन

करम पूजा पर उत्सव मनाते विद्यालय की छात्राएं | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कंडा पीएम श्री स्कूल में करम पूजा धूमधाम से मनाई गई. छात्र-छात्राओं ने सीखा करम पर्व का महत्व और भाई-बहन के प्रेम का संदेश. जानें झारखंडी संस्कृति का यह खास पर्व.

विज्ञापन

नावा बाजार. नावा बाजार प्रखंड स्थित कंडा पीएम श्री स्तरोन्नत प्लस टू उच्च विद्यालय के परिसर में करम पूजा पर उत्सव का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं को करमा पूजा, करम डाल की पूजा और इसके महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया. मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक सुमित शंकर ने कहा कि करम पर्व हर साल भादो माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाया जाता है.

विज्ञापन

यह पर्व भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक है. करम पर्व भाई-बहन के पवित्र प्रेम को दर्शाता है. करमा पूजा का त्योहार किसानों और आदिवासी समाज के लिए विशेष महत्व रखता है. इस खास त्योहार पर घर और आंगन को सजाया जाता है और भाई-बहन के बीच प्रेम और सम्मान की भावना को बढ़ावा दिया जाता है.

वहीं विद्यालय की शिक्षिका मेहनाज ने कहा कि यह त्योहार झारखंड में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है. इस दिन बहनें अपने भाइयों की लंबी उम्र और समृद्धि की कामना करती हैं और करम देवता की पूजा करती हैं. आदिवासी परंपरा के अनुसार इस खास मौके पर करमा-धरमा की कथा का विशेष महत्व होता है.

बच्चों ने इस अवसर पर लोकनृत्य प्रस्तुत किया और झारखंड की संस्कृति को बढ़ावा देने का संदेश दिया. मौके पर शिक्षिका कविता कुमारी, मीनाक्षी चौधरी, बिगु राम, विवेक कुमार पाठक, जावेद अंसारी, विवेक कुमार सिंह, निशांत कुमार वर्मन, अश्विनी कुमार दुबे, बृजेश सिंह, विक्रमा कुमार दुबे, परमेश्वर गुप्ता और प्रेम गौरव सहित कई लोग मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola