पाटन प्रखंड कार्यालय के समक्ष झामुमो कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगो को लेकर दिया धरना

Updated:
विज्ञापन

सभा को संबोधित करते मुख्य अतिथि संजीव तिवारी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पाटन प्रखंड में झामुमो कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ एक दिवसीय धरना आयोजित किया. इस दौरान उन्होंने विधेयक को राज्य को लूटने की साजिश बताया.

विज्ञापन

पाटन से राम नरेश तिवारी की रिपोर्ट

विज्ञापन

पाटन. पाटन प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष झामुमो कार्यकर्ताओं ने खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ एक दिवसीय धरना दिया. इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष उमाशंकर सिंह व संचालन अभय कुमार ने किया.

मौके पर मुख्य अतिथि संजीव कुमार तिवारी ने कहा कि केंद्र में भाजपा की नहीं, बल्कि भ्रष्टाचारियों की सरकार है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार खनिज संशोधन विधेयक लाकर राज्य को लूटना चाहती है. उन्होंने कहा कि झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगी.

केंद्र सरकार को खनिज संशोधन विधेयक वापस लेना ही होगा. उन्होंने क्या कि केंद्र सरकार पूंजीपतियों के हाथों बिक चुकी है. यह अंबानी-अडानी की सरकार है. कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रपति के नाम मांग पत्र सौंपा गया. मौके पर कमाल खान, कमेश पांडेय, इस्तेखार अंसारी, बलराम उरांव, दीनदयाल सिंह, रंजन यादव, दिकू सिंह, आकाश सिंह समेत अन्य कई लोग मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola