विमला प्रधान के निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया शोक

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड सरकार की पूर्व मंत्री विमला प्रधान के निधन पर हुसैनाबाद के भाजपा कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है. नेताओं ने उन्हें एक जुझारू और समर्पित जननेता के रूप में याद किया.

विज्ञापन

हुसैनाबाद. झारखंड सरकार की पूर्व मंत्री विमला प्रधान के निधन पर हुसैनाबाद के भाजपा कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया है. भाजपा नेता व पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह ने कहा कि विमला प्रधान बेहद मृदुभाषी, जुझारू और समर्पित जननेता थीं.

विज्ञापन

उन्होंने अपने राजनीतिक सफर में सिमडेगा से दो बार चुनाव जीतकर क्षेत्र के समुचित विकास के साथ गरीब और वंचितों के लिए आवाज उठाने का काम किया. उनके निधन से झारखंड की राजनीति और भारतीय जनता पार्टी परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है.

भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक सिंह ने कहा कि विमला प्रधान ने मंत्री पद पर रहते हुए कई महत्वपूर्ण कार्य किये. पार्टी के प्रति उनकी सच्ची निष्ठा भाजपा कार्यकर्ताओं को हमेशा प्रेरित करती रहेगी.

उनके निधन पर भाजपा के वरिष्ठ नेता रविन्द्र कुमार सिंह उर्फ बब्लू सिंह, रामप्रवेश सिंह, रामराज मेहता, मंडल अध्यक्ष अजय प्रसाद गुप्ता, रंजीत पासवान, विनय पासवान, प्रेमतोश सिंह, योगेंद्र सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, सांसद प्रतिनिधि सुबोध कश्यप, चंदन सिंह आदि ने शोक व्यक्त किया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola