बाबू रामदेनी राम की पुण्यतिथि पर जुटे कांग्रेस नेता, विचारों को आत्मसात करने का आह्वान
प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते लोग | Prabhat Khabar Network
संयुक्त बिहार के पूर्व मंत्री स्वर्गीय बाबू रामदेनी राम की पुण्यतिथि उनके आवास पर मनाई गई. कांग्रेस नेताओं ने श्रद्धांजलि सभा में उनके योगदान को याद किया. गरीबों के मसीहा के रूप में उन्हें याद किया गया.
मेदिनीनगर. संयुक्त बिहार के पूर्व मंत्री व कांग्रेस के वरीय नेता स्वर्गीय बाबू रामदेनी राम की पुण्यतिथि सुदना एफसीआइ गोदाम के समीप उनके आवास पर मनायी गयी. परिवार ने शनि मंदिर, काली मंदिर, महावीर मंदिर पर जरूरतमंदों को भोजन कराया. श्रद्धांजलि सभा में प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया.
केएन त्रिपाठी ने कहा कि बाबू रामदेनी राम के विचारों व सिद्धांतों को जीवन में आत्मसात करने की जरूरत है. वे कांग्रेस के सच्चे सिपाही थे और समाज के विकास में योगदान दिया. चंद्रशेखर शुक्ला ने उन्हें मिलनसार व व्यवहार कुशल बताया. केडी सिंह ने उनके साथ बिताये क्षणों को याद किया. विमला कुमारी ने उनके पदचिह्नों पर चलकर समाज सेवा की बात कही.
वक्ताओं ने उन्हें गरीबों का मसीहा बताया. कार्यक्रम में रामचंद्र दीक्षित, रामदेव प्रसाद यादव, रामाशीष पांडेय, दमयन्ती देवी, डॉ संजय कुमार, विजय राम, संजर नवाज, विनोद तिवारी, सत्यानन्द दुबे, मिथिलेश सिंह, संतोष चौबे, ओमप्रकाश अमन, राजेश चौरसिया, राजा पाठक, गोपाल शर्मा, विश्राम दुबे, रुद्र शुक्ला, अनिल सिंह, अरुण चंद्रवंशी, जितेंद्र कमलापुरी, शैलेश चंद्रवंशी, शंभु चौरसिया, गुलाम नबी, छोटू पाठक, केदार यादव, विश्वनाथ राम, सुलेमान अंसारी शामिल थे. स्वास्थ्य शिविर में बीपी जांच हुई.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए