Jharkhand Election 2024: चुनाव से पहले डॉक्टर की कार से मिला लाखों कैश, पुलिस ने किया पैसा जब्त, चिकित्सक से पूछताछ

Published by : Pritish Sahay Updated At : 06 Nov 2024 6:45 AM

विज्ञापन

Jharkhand Election 2024

Jharkhand Election 2024: विधानसभा चुनाव से पहले पलामू में एक डॉक्टर की गाड़ी से भारी कैश बरामद हुआ है. पुलिस ने बताया कि कार पलामू के रास्ते छत्तीसगढ़ जा रही थी. वहीं कार में सवार चिकत्सक पैसों को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाए. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Jharkhand Election 2024: सैकत चटर्जी, पलामू- विधानसभा चुनाव से पहले पलामू में पुलिस ने एक कार से लाखों रुपये कैश बरामद किया है. घटना पलामू के रेहला थाना क्षेत्र के चेकपोस्ट की है. बता दें, पलामू पुलिस को चेकिंग के दौरान यह कैश मिला है. यह पैसा छत्तीसगढ़ के एक डॉक्टर के पास बरामद हुआ है. पुलिस ने बताया कि कार में करीब 6 लाख 08 हजार रुपये कैश रखे थे. सूचना के अनुसार चेकपोस्ट पर चेकिंग के दौरान यह पैसे को जब्त किया.

लाखों रुपये कार से बरामद

सूत्रों के अनुसार, छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित एक निजी अस्पताल के चिकित्सक डॉक्टर सुधांशु रंजन के पास से यह कैश बरामद हुए हैं. पलामू के रेहला थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डॉक्टर के पास से कुल छह लाख आठ हजार 500 रुपए बरामद किए हैं.

बिहार से छत्तीसगढ़ जा रही थी कार

रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को डॉक्टर सुधांशु रंजन बिहार के सासाराम से छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जा रहे थे. इसी बीच उनकी गाड़ी को चेकिंग के दौरान पलामू के रेहला थाना चेकपोस्ट पर पुलिस ने रोका. जांच के दौरान उनकी कार से कैश बरामद हुआ. वहीं पूछताछ में डॉक्टर इन पैसों से संबंधित कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सके.

एसपी ने की घटना की पुष्टि

पलामू की एसपी रीष्मा रमेशन ने चिकित्सक के पास से कैश की बरामदगी की पुष्टि की है. वहीं घटना को लेकर बिश्रामपुर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि फिलहाल सभी पैसों को जब्त कर लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है. जब्त करने की कार्रवाई की पूरी वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई है.

वरीय अधिकारियों को दी गई सूचना

कैश बरामद होने के बाद इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को दे दी गई है. बता दें, झारखंड में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद सभी थाना क्षेत्रों में चेकपोस्ट बनाए गए हैं. वहां से गुजरने वाले सभी वाहनों की जांच की जा रही है. चुनाव के दौरान किसी भी व्यक्ति को बिना अनुमति पत्र के 50,000 रुपये से अधिक नकद लेकर चलने की अनुमति नहीं है. वहीं, पुलिस की टीम चिकित्सक से पैसे के विषय में पूछताछ कर रहे हैं.

Also Read: Jharkhand Election 2024: बरहेट में भिड़े BJP-जेएमएम कार्यकर्ता, दोनों पक्षों में हुई जमकर मारपीट

Jharkhand Assembly Election 2024: एक वोट 7 गारंटी, जानें इंडिया के घोषणा पत्र में क्या है खास, देखें वीडियो

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola