Jharkhand Crime News: बस एवं ऑटो स्टैंड में रेड, रंगदारी वसूलने वाले डब्लू सिंह गिरोह के 4 अपराधी अरेस्ट

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Crime News: गिरफ्तार अपराधियों ने पुलिस के समक्ष यह कबूल किया है वे लोग डब्लू सिंह गिरोह के लिए काम करते हैं. शहर थाना प्रभारी अरूण महथा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुख्यात अपराधी डब्लू सिंह गिरोह के कुछ अपराधी बस व ऑटो स्टैंड में चालकों को डरा-धमकाकर उनसे रंगदारी मांग रहे हैं.

विज्ञापन

Jharkhand Crime News: पलामू पुलिस ने कुख्यात अपराधी डब्लू सिंह गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गये अपराधी मेदिनीनगर के बस और ऑटो स्टैंड से रंगदारी वसूलते थे. पकड़े जाने के बाद अपराधियों ने पुलिस के समक्ष यह कबूल किया है वे लोग डब्लू सिंह गिरोह के लिए काम करते हैं. शहर थाना प्रभारी अरूण महथा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुख्यात अपराधी डब्लू सिंह गिरोह के कुछ अपराधी बस व ऑटो स्टैंड में चालकों को डरा-धमकाकर उनसे रंगदारी मांग रहे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

बस व ऑटो स्टैंड में छापामारी

सूचना के आधार पर पलामू पुलिस ने बस व ऑटो स्टैंड में छापामारी की. छापामारी के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर चार लोगों को पकड़ा. पकड़े गए लोगों में नेपाली, राजन, पूजा व नटरू शामिल हैं. थाना प्रभारी अरूण महथा ने बताया कि चारों अपराधियों के पकड़े जाने के बाद जब सख्ती के साथ पूछताछ की गयी तो उनलोगों ने स्वीकार किया वे लोग बस व ऑटो चालकों से रंगदारी वसूलते हैं. रंगदारी से प्राप्त राशि को गिरोह तक पहुंचाते भी हैं. थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस को जो जानकारी मिली है उसके आधार पर आगे कार्रवाई की जायेगी.

Also Read: झारखंड पंचायत चुनाव :मेदिनीनगर सेंट्रल जेल में पुलिस की रेड, डॉन विकास तिवारी के सेल से कुछ भी बरामद नहीं

एसपी ने की थी रंगदारी नहीं देने की अपील

आपको बता दें कि पलामू पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पूरी सक्रियता के काम कर रही है. पूर्व में भी बस व ऑटो स्टैंड से रंगदारी मांगने के आरोप में आधा दर्जन अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर शहर में घुमाया था. खुद पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा ने बस स्टैंड पहुंचकर बस व ऑटो चालकों से किसी को भी रंगदारी नहीं देने की अपील की थी. एसपी ने कहा था कि कोई भी रंगदारी मांगता है तो पुलिस को सूचना दें ताकि वैसे लोगों पर कार्रवाई हो सके.

Also Read: Jharkhand Breaking News LIVE: रामगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज के तीन छात्रों की तालाब में डूबने से मौत

रिपोर्ट : अजीत मिश्रा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola