फर्जी पुलिस बन ठग ली सोने का आभूषण

फर्जी पुलिस बन ठग ली सोने का आभूषण
मेदिनीनगर. शहर थाना क्षेत्र के रेड़मा सुरेश सिंह चौक के समीप रविवार दिनदहाड़े पीएचइडी विभाग के संवेदक अरविंद तिवारी सहित तीन लोगों से सोने के आभूषण की ठगी कर ली गयी. ठगों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर सोने की अंगूठी और चेन उतरवा ली और बाइक से फरार हो गये. घटना के बाद शहर थाना पुलिस जांच में जुट गयी है. शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि अब तक इस संबंध में कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी. अरविंद तिवारी ने बताया कि वह रविवार को रेड़मा चौक से सब्जी लेकर घर लौट रहे थे. जैसे ही सुलभ शौचालय के पास पहुंचे, पीछे से सादे कपड़ों में आये युवक ने कहा कि साहब बुला रहे हैं. पास ही एक युवक पुलिस ड्रेस में खड़ा था. उसने बताया कि बैरिया चौक के आसपास लूटपाट और चाकूबाजी की घटना हुई है और एसपी के आदेश पर चेकिंग चल रही है. इसके बाद अंगूठी उतारकर पैकेट में रखने को कहा. विरोध करने पर बदसलूकी की गयी. जैसे ही अंगूठी उतारी, दोनों युवक झपट्टा मारकर बाइक से फरार हो गये. अरविंद तिवारी ने बताया कि इससे पहले जीएलए कॉलेज गेट समेत अन्य जगहों पर भी दो युवकों से इसी तरह सोने की चेन उतरवाकर ठगी की गई। बाद में कागज खोलने पर आभूषण गायब मिले। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




