Palamu News: घरेलू विवाद में पति ने खत्म की जिंदगी, बंदूक से खुद को मारी गोली

Updated:
विज्ञापन

पलामू में एक युवक ने घरेलू विवाद में खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने हथियार और शव को जब्त कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Palamu News : पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के गुरहा गांव में एक युवक ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि युवक का अपनी पत्नी के साथ किसी मामले में घरेलू विवाद चल रहा था. पुलिस ने युवक के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

क्या है मामला

थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि आमिर खान(28) पिता शमशीर खान का उसकी पत्नी के साथ किसी बात पर विवाद हो गया था. यह विवाद पिछले एक सप्ताह से चल रहा था. कई बार दोनों के बीच परिजनों की ओर से विवाद सुलझाने की भी कोशिश की गई. लेकिन दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद नहीं सुलझ सका. मामला यहां तक बढ़ गया कि आमिर ने गुरुवार को दिन के लगभग 1:30 बजे खुद को गोली मार कर हत्या कर ली. पति-पत्नी के बीच किस बात को लेकर विवाद चल रहा था यह कोई बताने को तैयार नहीं है.

पुलिस किस बिंदु पर कर रही है जांच

पुलिस ने आत्महत्या में इस्तेमाल किया गया सिक्सर को जब्त कर लिया है और फिलहाल पुलिस यह पता लगा रही है कि आखिर मृतक के पास इतना घातक हथियार कहां से आया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सभी बिंदुओं पर जांच शुरू कर दिया है.

Also Read : Ranchi Crime News : कांवरियों पर लुटेरों ने चलायी गोली, एक घायल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola