ePaper

पलामू के पाटन में होली के दौरान पुलिस ने बरसायी लाठियां, ग्रामीणों ने पुलिस पर ईंट-पत्थर फेंके

Updated at : 11 Mar 2020 2:01 PM (IST)
विज्ञापन
पलामू के पाटन में होली के दौरान पुलिस ने बरसायी लाठियां, ग्रामीणों ने पुलिस पर ईंट-पत्थर फेंके

holi in patan : villagers alleged that police charged lathi on them police says villagers pelted stones : झारखंड के पलामू जिला के पाटन प्रखंड अंतर्गत नावा जयपुर थाना क्षेत्र के कनौदी गांव के लोगों ने पुलिस पर मारपीट करने का आरोप लगाया. पुलिस ने इससे इन्कार किया और कहा कि ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव किया, जिससे दो पुलिस सहायक अवर निरीक्षक को सिर में गंभीर चोट लगी है.

विज्ञापन

पाटन (पलामू) : झारखंड के पलामू जिला के पाटन प्रखंड अंतर्गत नावा जयपुर थाना क्षेत्र के कनौदी गांव के लोगों ने पुलिस पर मारपीट करने का आरोप लगाया. पुलिस ने इससे इन्कार किया और कहा कि ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव किया, जिससे दो पुलिस सहायक अवर निरीक्षक को सिर में गंभीर चोट लगी है.

वहीं, ग्रामीणों का आरोप है कि डीजे बज रहा था. लोग एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर शांतिपूर्वक होली मना रहे थे. तभी तरहसी थाना क्षेत्र के सेलारी गांव के जितेंद्र यादव अपने पांच-सात लोगों के साथ वहां पहुंचे और कई पदाधिकारियों के केपड़े फाड़ दिये. लोगों ने मामले को शांत कराया.

इसके बाद जितेंद्र यादव वहां से चला गया, लेकिन उसके चार साथी यह कहते हुए वहीं रह गये कि बिना पिटवाये यहां से नहीं जायेंगे. उनमें से एक ने पुलिस को फोन किया. सूचना पाकर पुलिस पहुंच गयी. ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने पहुंचते ही लाठी चार्ज कर दिया.

पुलिस का कहना है कि पुलिस को देखते ही ग्रामीणों ने ईंटा-पत्थर फेंकना शुरू कर दिया. पुलिस की गाड़ी के चक्के की हवा भी निकाल दी. घटना की सूचना मिलते ही बीडीओ प्रभाकर मिर्धा, सीओ बिमल सोरेन, पुलिस निरीक्षक अरुण कुमार महथा, पाटन के थाना प्रभारी आशीष खाखा कनौदी पहुंचे.

पुलिस ने लोगों को शांत कराया और कहा कि बुधवार सुबह थाना में लिखित आवेदन दें. जांच में जो भी दोषी पाया जायेगा, उसके खिलाफ कानून की प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जायेगी. बताया जाता है कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola