पति की दीर्घायु के लिए सुहागिनों ने रखा हरितालिका तीज का निर्जला व्रत

Updated:
विज्ञापन

हरितालिका तीज पर पूजा-अर्चना करतीं महिलाएं . | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पांडू के ग्रामीण इलाकों में हरितालिका तीज का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया. सुहागिन महिलाओं ने पति की दीर्घायु और अखंड सौभाग्य के लिए 24 घंटे का निर्जला व्रत रखा और विधि-विधान से शिव-पार्वती की पूजा की.

विज्ञापन

पांडू. प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण इलाकों में सोमवार को हरितालिका तीज का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया. पति की दीर्घायु, अखंड सौभाग्य और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना को लेकर सुहागिन महिलाओं ने 24 घंटे का निर्जला व्रत रखा. इस दौरान महिलाओं ने विधि-विधान के साथ भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना की तथा तीज व्रत की कथा सुनी.

विज्ञापन

कई दिन पहले से शुरू हो गयी थी तैयारी

तीज पर्व को लेकर महिलाओं में कई दिन पहले से ही उत्साह देखा गया. महिलाओं ने पर्व के लिए पकवान तैयार किए और नये वस्त्र व श्रृंगार सामग्री की खरीदारी की. वहीं, एक दिन पूर्व महिलाओं ने हाथों में मेहंदी रचाई और पूजा की तैयारियां पूरी कीं.

सोमवार को व्रती महिलाओं ने सोलह शृंगार कर सुबह से ही नजदीकी मंदिरों में पहुंचकर शिव-पार्वती की पूजा की.

पति की दीर्घायु और सुखी दांपत्य की कामना

धार्मिक मान्यता के अनुसार, हरितालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को रखा जाता है. सुहागिन महिलाएं पति की दीर्घायु और अखंड सौभाग्य की कामना से यह व्रत करती हैं.

भाजपा प्रदेश नेत्री संध्या सिंह ने कहा कि तीज व्रत से वैवाहिक जीवन सुखमय रहने की कामना की जाती है. वहीं मेदिनीनगर जेएसएलपीएस की बीपीएम पिंकी सिंह ने कहा कि महिलाएं अपने पति की दीर्घायु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए श्रद्धा के साथ यह व्रत करती हैं.

बड़ी संख्या में महिलाओं ने की पूजा

मौके पर इंदु देवी, सरोज सिंह, पूजा सिंह, सोनपती देवी, सुनीता देवी, नीतू देवी, संतोषी देवी, लालमणि देवी, कस्तूरबा देवी, कलिंदा देवी, निर्मला देवी, पूजा देवी समेत बड़ी संख्या में महिलाओं ने पूजा-अर्चना की.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola