महिला की मौत मामले में साक्ष्य जुटाने पहुंची एफएसएल टीम

Updated:
विज्ञापन

महिला की मौत मामले में साक्ष्य जुटाने पहुंची एफएसएल टीम

विज्ञापन

पांडू. रविवार को एफएसएल ( फॉरेंसिक साइंस लेब्रोटरी) की टीम पांडू थाना के डाला खुर्द पहुंची. सितारा देवी की मौत से जुड़ी साक्ष्य को इकट्ठा करने में लगी थी. इस दौरान सितारा देवी की मौत जिस कमरे में हुई थी, उसकी गहनता से जांच की गयी और सबूत इकट्ठा करने का प्रयास किया. इसके बाद फॉरेंसिक टीम के लोग जंगल तरफ गये, जहां मृतका सितारा देवी के शव को जलाया गया था. उस स्थान पर पहुंच टीम के लोगों ने जांच की. इससे जुड़े साक्ष्य इकट्ठा किया. मौके पर थाना प्रभारी विगेश कुमार राय व फॉरेंसिक जांच टीम के पुलिस बल के जवान लोग मौजूद थे. मालूम हो कि सितारा देवी की मौत पिछले 13 फरवरी को ससुराल डाला खूर्द में हो गयी थी. साक्ष्य छुपाने को लेकर ससुराल वालों ने शव को जंगल में जला दिया था, इस संबंध में मृतिका के पिता मुना लाल भुइयां ने पांडू थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है, जिसके आधार पर पुलिस छापेमारी कर रही है. फिलहाल सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola