चार क्विंटल जावा व 100 लीटर शराब नष्ट
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
किशुनपुर ओपी क्षेत्र के पांडेयपुरा गांव में छापामारी
विज्ञापन
पाटन. एसपी रीष्मा रमेशन के निर्देश पर पाटन थाना प्रभारी लालजी के नेतृत्व में अवैध महुआ शराब के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया गया. इस दौरान किशुनपुर ओपी क्षेत्र के पांडेयपुरा गांव में छापामारी कर लगभग चार क्विंटल जावा महुआ नष्ट किया गया. वहीं करीब 100 लीटर महुआ शराब को भी नष्ट कर दिया गया. बताया गया कि लोकसभा चुनाव को लेकर अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. छापामारी में किशुनपुर ओपी प्रभारी कुमार नीरज, एएसआइ सुनील कुमार चौधरी शामिल थे.
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन