पलामू में वार्ड पार्षद पद के चार अभ्यर्थी निर्विरोध

Updated:
विज्ञापन

पलामू में वार्ड पार्षद पद के चार अभ्यर्थी निर्विरोध

विज्ञापन

मेदिनीनगर. नगरपालिका आम निर्वाचन के तहत पलामू जिले के पांच नगर निकायों में चुनाव की प्रक्रिया चल रही है. गुरुवार को विभिन्न पदों के अभ्यर्थियों के नामांकन प्रपत्रों की संवीक्षा हुई. इस दौरान कई अभ्यर्थियों का नामांकन रद्द किया गया. विभिन्न निकायों के निर्वाची पदाधिकारी के मुताबिक वार्ड पार्षद पद के चार अभ्यर्थी का नामांकन अपने वार्ड में एकल रहा. इस कारण वे अभ्यर्थी निर्विरोध हो गये. रिपोर्ट के मुताबिक मेदिनीनगर नगर निगम में वार्ड पार्षद पद के तीन व हुसैनाबाद में एक अभ्यर्थी अपने वार्ड में एकल रहे. नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या पांच से नीरा देवी, वार्ड संख्या 23 से मनोज सिंह व वार्ड संख्या 29 से नवीन गुप्ता ने नामांकन प्रपत्र दाखिल किया था. उन अभ्यर्थियों के अलावा अन्य कोई अभ्यर्थी नामांकन नहीं किया था. इस कारण वे अभ्यर्थी अपने वार्ड से निर्विरोध रहे. इधर हुसैनाबाद नगर पंचायत के वार्ड संख्या 14 से पार्षद पद के लिए अजय पासवान व सुनील कुमार चौधरी ने नामांकन प्रपत्र दाखिल किया था. जांच के दौरान अजय पासवान का नामांकन जाति प्रमाण पत्र के अभाव में रद्द हो गया. इस तरह अभ्यर्थी सुनील कुमार चौधरी वार्ड संख्या 14 से निर्विरोध रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola