दो चेकडैम सहित आठ विकास योजनाओं का शिलान्यास

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दो चेकडैम सहित आठ विकास योजनाओं का शिलान्यास

विज्ञापन

हरिहरगंज. हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय कुमार सिंह यादव ने रविवार को हरिहरगंज प्रखंड क्षेत्र में दो चेकडैम समेत कुल आठ विकास योजनाओं का ऑनलाइन शिलान्यास किया. इन योजनाओं में तूरी पंचायत के तेतरिया गांव स्थित कुंडेलवा नाला तथा कारीमाटी नाला पर पक्का चेकडैम निर्माण कार्य प्रमुख रूप से शामिल है. इसके अलावा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में छह अन्य विकास योजनाओं का भी शिलान्यास किया. मौके पर राजद प्रदेश महासचिव रवि कुमार यादव ने कहा कि इन योजनाओं के निर्माण से क्षेत्र में जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास और ग्रामीणों की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि चेकडैम बनने से बरसात का पानी संरक्षित होगा, जिससे खेती-किसानी को लाभ मिलेगा और भूजल स्तर में भी सुधार होगा. इससे किसानों को साल भर सिंचाई की सुविधा मिल सकेगी. इस अवसर पर राजद प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र यादव, अशोक यादव, बुधन सिंह यादव, अशोक जायसवाल, जानू चौधरी, लखन यादव, उमा यादव, विकास यादव, कुंदन यादव, संगीता कुशवाहा, संजय कुमार यादव, योगेंद्र यादव, राजेंद्र यादव, आनंद यदुवंशी, सतेंद्र यादव, सतेंद्र भुइयां, अवधेश यादव, जितेंद्र पासवान, हीरालाल यादव, सुरेंद्र भुइयां, कमेश शर्मा, रंजीत पासवान, अजय यादव, बलदेव भुइयां सहित कई कार्यकर्ता व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola