राजमहल के पूर्व सांसद सेथ हेंब्रम नहीं रहे

Updated:
विज्ञापन

पहाड़/साहिबगंज : राजमहल के पूर्व सांसद सेथ हेंब्रम (92)का निधन सोमवार को सुबह 10:30 बजे उनके आवास तालझारी प्रखंड के बाकुड़ी प्रधान टोला में हो गया. वह कई दिनों से बीमार थे. हेंब्रम वर्तमान में ग्राम प्रधान भी थे. मृतक के परिजन मंजूलता हेंब्रम और नीरज हेंब्रम ने बताया कि मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार […]

विज्ञापन

पहाड़/साहिबगंज : राजमहल के पूर्व सांसद सेथ हेंब्रम (92)का निधन सोमवार को सुबह 10:30 बजे उनके आवास तालझारी प्रखंड के बाकुड़ी प्रधान टोला में हो गया. वह कई दिनों से बीमार थे. हेंब्रम वर्तमान में ग्राम प्रधान भी थे. मृतक के परिजन मंजूलता हेंब्रम और नीरज हेंब्रम ने बताया कि मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा. निधन पर सांसद विजय हांसदा, विधायक अनंत ओझा और लोबिन हेंब्रम सहित कांग्रेस के कई वरीय नेताओं ने शोक जताया है. 15 जनवरी 1929 को सेथ हेंब्रम का जन्म प्रधान टोला बाकुड़ी में हुआ था. श्री हेंब्रम ने बरहरवा से मैट्रिक और संत जेवियर्स कॉलेज, रांची से इंटर की शिक्षा 1952 में प्राप्त की. इंटर के बाद रेलवे में टीटीइ की नौकरी भागलपुर में की. 1966 तक रेलवे में कार्य किया. श्री हेंब्रम लगातार दो बार राजमहल से सांसद (1980-90) रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola