पलामू : गांव से लड़की लापता, परिजनों ने जेवरात और नकदी ले जाने का लगाया आरोप

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हरिहरगंज में एक लड़की के लापता होने के मामले में पुलिस ने युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. परिजनों ने गहने और नकदी ले जाने का भी आरोप लगाया है.

विज्ञापन

हरिहरगंज (पलामू). हरिहरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से लड़की के लापता होने के मामले में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. परिजनों की शिकायत पर हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के कचरा गांव निवासी प्रवेश राम के 25 वर्षीय पुत्र मुन्ना कुमार रवि को आरोपी बनाया गया है. हरिहरगंज पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि बुधवार को लड़की के लापता होने की सूचना मिली थी. इसके बाद परिजनों के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गयी.

विज्ञापन

युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

परिजनों ने शिकायत में आरोप लगाया है कि युवक लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है. साथ ही घर से करीब 1.50 लाख रुपये के जेवर-आभूषण और 20 हजार रुपये नकद ले जाने का भी आरोप लगाया गया है.

ये भी पढ़ें: पलामू : बारिश से झांझी नदी पुल का एप्रोच पथ टूटा, 15 गांवों का संपर्क टूटने का खतरा, स्कूल के बच्चे भी खतरे में

संभावित ठिकानों की जानकारी जुटा रही पुलिस

पुलिस लड़की की बरामदगी के लिए संभावित ठिकानों की जानकारी जुटा रही है. थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस लड़की की तलाश के साथ आरोपी युवक के संबंध में भी जानकारी एकत्र कर रही है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है. जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola