जंगली हाथियों के उत्पात से फुलवरिया गांव के किसान परेशान
जंगली हाथियों के उत्पात से फुलवरिया गांव के किसान परेशान
प्रतिनिधि, सतबरवा प्रखंड क्षेत्र के रबदा पंचायत के फुलवरिया गांव में जंगली हाथी किसानों के खेतों में लगे फसलों को नुकसान कर रहे है. ग्रामीण भय के माहौल में जीने पर मजबूर हैं. किसान बीरबल सिंह ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से पलामू किला स्थित जंगल से हाथी प्रतिदिन देर शाम होने के बाद औरंगा नदी पार कर फुलवरिया गांव पहुंच जाते हैं. खेतों में लगे चना, गेहूं ,मसुर की फसलों को खाकर बर्बाद कर देते हैं. उसने बताया कि गांव के अरविंद कुमार सिंह के लगभग तीन एकड़ भूमि में लगे चना के फसल को नष्ट कर दिया. इसकी जानकारी विभाग को दी गयी है. फसल नष्ट होने से काफी नुकसान हुआ है उन्होंने विभाग से मुआवजे की मांग की है. कई ग्रामीणों ने बताया कि रात होने के बाद हाथियों के भय से हमसभी लोग घरों में छिप जाते हैं. दो हाथियों में एक हाथी के दांत हैं जबकि दूसरा का नहीं है. आदमी का आवाज सुनने के बाद क्रोधित हो जाते हैं. मालूम हो कि जनवरी महीने में जंगली हाथी सलैया, तुंबा गड़ा, रबदा, ठेमी गांव के ग्रामीणों को फसलों को नष्ट कर दिया था तथा ग्रामीणों भी काफी भयभीत थे जिसे विभाग तथा ग्रामीण मदद से नदी पार कराया गया था. ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों को भगाने के लिए बम पटका आदि व्यवस्था करने का मांग किया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए