11 हजार के तार पर पेड़ गिरने से 12 घंटे से बिजली बाधित

Published by : Akarsh Aniket Updated At : 20 Mar 2026 9:48 PM

विज्ञापन

11 हजार के तार पर पेड़ गिरने से 12 घंटे से बिजली बाधित

विज्ञापन

मेदिनीनगर. शहर थाना क्षेत्र के जेलहाता स्थित बालिका गृह के पास 11 केवीए के लाइन पर महुआ का पेड़ गिर जाने के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हो गयी. सहायक विद्युत अभियंता अवधेश कुमार बख्शी ने बताया कि विशाल पेड़ की डाली टूटकर गिरने के कारण 11 हजार केवीए के लाइन में खराबी आ गयी. इस कारण हमीदगंज, सुदना इंडस्ट्रियल एरिया व हॉस्पिटल फीडर के लाइन में खराबी आ गयी. खराबी आने के कारण बैंक कॉलोनी, औद्योगिक क्षेत्र, हमीदगंज, पुलिस लाइन, मेजर मोड़ सहित कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गयी. खराब होने के बाद सुबह से ही विद्युत विभाग इसे दुरुस्त करने में लगा हुआ है. इस संबंध में कार्यपालक अभियंता संतोष कुमार ने बताया कि शुक्रवार की सुबह सात बजे पेड़ गिरने के कारण विद्युत आपूर्ति काट दी गयी है. शाम छह बजे के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जायेगी.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola