आज भी जमा होगा बिजली बिल

Updated:
विज्ञापन

रविवार को अवकाश के बाद भी खुले रहेंगे एटीपी काउंटर. जानकारी बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता ने दी है.

विज्ञापन

मेदिनीनगर. रविवार को अवकाश के बावजूद विद्युत आपूर्ति प्रमंडल डालटनगंज अंतर्गत राजस्व संग्रहण के लिए सभी एटीपी मशीन काउंटर खुला रहेगा. कार्यपालक अभियंता एसके चौधरी ने बताया कि रेड़मा शहरी, ग्रामीण, छहमुहान, जेलहाता, पांकी, लेस्लीगंज, शाहपुर एवं रेहला कार्यालय में रविवार को भी बिजली बिल जमा होगा. जिनका कनेक्शन कटा हुआ है, वे भी बिल जमा कर आरसीडीसी कटवा कर लाइन चालू करा सकते हैं. मेदिनीनगर. जनता शिवरात्रि महाविद्यालय में इंटरमीडिएट सत्र 2024-26 में नामांकन के लिए फॉर्म की बिक्री शुरू हो गयी है. नामांकन मेधांक के आधार पर छह मई से लिया जायेगा. प्राचार्य डॉ एसके पांडेय के अनुसार विज्ञान, वाणिज्य व कला में मेधांक के आधार पर छह मई से नामांकन प्रक्रिया शुरू की जायेगी. विद्यार्थी नामांकन फार्म महाविद्यालय से प्राप्त कर सकते हैं. यह जानकारी शिक्षक कमलेश कुमार पांडेय ने दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola