वृद्ध की टांगी से काटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

वृद्ध की टांगी से काटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन

हुसैनाबाद. थाना क्षेत्र के हीरा सीकनी गांव में होली के दिन खेत में लगे चना उखाड़ने को लेकर उत्पन्न विवाद में 70 वर्षीय विश्वनाथ रजवार की टांगी से गर्दन काटकर हत्या कर दी गयी. घटना बुधवार देर शाम की बतायी जाती है. इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 50 वर्षीय कपिल रजवार व 26 वर्षीय विमलेश रजवार को गिरफ्तार कर लिया गया है. जबकि इस मामले में एक नाबालिक को निरुद्ध किया गया है. ये सभी आपस में पिता-पुत्र हैं. इस संबंध में हुसैनाबाद थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि मृतक के पुत्र राकेश रजवार ने चार लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी थी. शिकायतकर्ता राकेश ने पुलिस को बताया कि खेत में चने उखाड़ने को लेकर कपिल रजवार व उनके पुत्र ने विश्वनाथ रजवार के साथ गाली-गलौज व मारपीट की. इसी दौरान नाबालिग ने टांगी से मृतक विश्वनाथ के माथा व गर्दन पर वार कर दिया. जिससे विश्वनाथ की घटनास्थल पर मौत हो गयी. सूचना मिलने पर थाना प्रभारी चंदन कुमार ने घटनास्थल से शव को कब्जे में कर गुरुवार को अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को बरामद किया है. छापेमारी में हुसैनाबाद थाना प्रभारी चंदन कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह, रमन यादव, आरक्षी पप्पू पाल व विकास राम शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola