पाटन: बगैया में धूमधाम से मनेगी दुर्गापूजा, समिति का गठन
बैठक करते पूजा समिति के सदस्य | Prabhat Khabar Network
बगैया मध्य विद्यालय परिसर में 15वीं बार दुर्गापूजा धूमधाम से मनाई जाएगी। ग्रामीणों की सहमति से नई दुर्गापूजा समिति का गठन किया गया है।
पाटन से राम नरेश तिवारी की रिपोर्ट पाटन. पलामू जिले के पाटन प्रखंड के बगैया मध्य विद्यालय परिसर में दुर्गापूजा के आयोजन को लेकर टुइयां और बगैया गांव के ग्रामीणों की संयुक्त बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता श्रावण कुमार यादव ने की, जबकि संचालन महेंद्र सिंह यादव ने किया. बैठक में इस वर्ष भी दुर्गापूजा धूमधाम और भक्तिभाव के साथ मनाने का निर्णय लिया गया.
पूजा के सफल आयोजन को लेकर ग्रामीणों की सहमति से दुर्गापूजा समिति का गठन किया गया. नवगठित समिति में जैनेंद्र यादव को अध्यक्ष, संतोष कुमार शर्मा को उपाध्यक्ष, महेंद्र कुमार सिंह को सचिव, अजय यादव को कोषाध्यक्ष और रितेश यादव को संरक्षक बनाया गया. वहीं लालमुनि यादव, सुरेंद्र यादव, सुरेश बक्सराय, दिलीप यादव, गौतम यादव, अमरेश यादव सहित कई ग्रामीणों को सक्रिय सदस्य की जिम्मेदारी दी गयी.
15 वर्षों से हो रही दुर्गापूजा
ग्रामीणों ने बताया कि बगैया मध्य विद्यालय परिसर में पिछले 15 वर्षों से लगातार दुर्गापूजा का आयोजन किया जा रहा है। पूजा को लेकर दोनों गांवों के ग्रामीणों में विशेष उत्साह रहता है. आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाता है. पूजा पंडाल एवं परिसर में व्यवस्था को बेहतर रखने के साथ श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसके लिए समिति के सदस्य सक्रिय रहते हैं. दुर्गापूजा के दौरान धार्मिक आयोजनों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम और नाटक का मंचन भी किया जाता है. इससे आसपास के गांवों के लोगों की भी आयोजन में भागीदारी रहती है.
विजयादशमी पर होगा रावण दहन
दुर्गापूजा के अंतिम दिन विजयादशमी के अवसर पर रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. रावण दहन देखने के लिए नावाजयपुर क्षेत्र के दर्जनों गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं. ग्रामीणों ने बताया कि रावण दहन कार्यक्रम यहां के दुर्गापूजा आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहता है. बैठक में पूजा और रावण दहन कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर भी आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की गयी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए