हुसैनाबाद: चार धाम मंदिर परिसर में होगा भब्य दुर्गा पूजा का आयोजन
हुसैनाबाद में चारधाम मंदिर परिसर में 26 साल से लगातार हो रही दुर्गा पूजा का आयोजन इस साल भी भव्य रूप से होगा. नई समिति का पुनर्गठन किया गया.
हुसैनाबाद से सैय्यद नौशाद की रिपोर्ट
हुसैनाबाद. हुसैनाबाद के जपला नहर मोड़ स्थित चारधाम मंदिर परिसर में दुर्गा पूजा आयोजन को लेकर समिति के सदस्यों की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता राजकुमार ने की.बैठक में सर्वसम्मति से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दुर्गा पूजा का आयोजन करने का निर्णय लिया गया.पूर्व समिति को भंग कर पुनर्गठन किया गया.
राजकुमार को अध्यक्ष व सुशील सिंह ,मुकेश को सचिव बनाया गया
बैठक में सर्वसम्मति से समिति का पुनर्गठन करते हुए उक्त दोनों के बाद अभिमन्यु गुप्ता व कुमार अजित को उपाध्यक्ष, लवकुश कुशवाहा को उपसचिव, रवि विश्वकर्मा को कोषाध्यक्ष, आनंद गुप्ता व उज्जवल कुमार को उपकोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई. प्रकाश पटेल, अनिश पटेल , नीरज पटेल, रामा गुप्ता, रोहित विश्वकर्मा,छोटु पटेल,दीपक गुप्ता, मनोरंजन, प्रियकांत पटेल,सुशील कुमार,सोनू कुमार ,कृष्णा गुप्ता आदि को अलग अलग जिम्मेदारी दी गयी.
संरक्षक मंडल के लोग करेंगे निगरानी
शांति पूर्ण पूजा संचालन के लिए संरक्षक मंडल की विशेष जिम्मेदारी दी गयी. व्यवस्थापक सरयू चौधरी के अलावा संरक्षक मंडल में सुरेंद्र विश्वकर्मा,मुन्ना कुमार देव,गणेश चौधरी, संतोष गुप्ता, अमित कुमार चौकीदार, सरयु चौधरी, प्रवेश चौधरी, बिट्टू सिंह, जयश्री बैठा, शंकर साव, विनय साव, वीरेंद्र पालीवाल, सोनू कुमार बैठा, विनोद चौधरी, धनंजय प्रसाद सहित अन्य लोगों को शामिल किया गया.उक्त सभी शांति पूर्ण पूजा संचालन निष्पादित करने में विशेष भूमिका में कार्य करेंगे.
चार धाम में 26 वर्षों से अनवरत पूजा जारी है
शहर के जपला धरहरा नहर मोड़ स्थित चार धाम परिसर में बीते 26 वर्षो से श्रद्धा के साथ दुर्गा पूजा अनवरत जारी है. सर्व प्रथम 2000 में इसकी शरुआत हुई थी. तब से अबतक मुहल्लावासियों के आपसी सहयोग व समन्वय से आयोजन जारी है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए