हुसैनाबाद : उग्रवाद प्रभावित महुडंड में धूमधाम से मनायी जाएगी दुर्गा पूजा महोत्सव
बैठक में शामिल समिति के लोग | Prabhat Khabar Network
हुसैनाबाद के महुडंड में इस बार दुर्गा पूजा भव्य तरीके से मनाई जाएगी. आकर्षक पंडाल, रोशनी और चार दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी है. पूजा समिति शांतिपूर्ण आयोजन के लिए सक्रिय है.
हुसैनाबाद.अनुमंडल क्षेत्र के सुदूरवर्ती अति उग्रवाद प्रभावित महुडंड पंचायत में दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाने को लेकर पूजा समिति के सदस्यों की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता पूर्व मुखिया विजय यादव ने की. इस वर्ष दुर्गा पूजा को भव्य और शांतिपूर्ण तरीके से मनाने पर विस्तृत विचार विमर्श की गयी. सदस्यों ने बारी-बारी से अपनी विचारों को रखा.
भब्य पंडाल व रौशनी की होगी समुचित व्यवस्था
इस वर्ष पूजा को भब्य रूप देने की तैयारी शुरू कर दी गयी है. पूजा पंडाल को आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा. गांव के विशेष स्थानों तक लाइट की व्यवस्था की जाएगी.आपसी तालमेल से सफाई के साथ पूजा व्यवस्था की सुविधाएं उपलब्ध रहेगी. ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो. इसके लिए कमेटी के लोग सक्रिय हैं.
चार दिवसीय होगी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
समिति के लोगों ने बताया कि दुर्गा पूजा के अवसर पर चार दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा.आयोजन के दौरान झारखंड, बिहार, उत्तरप्रदेश के कई भोजपुरी गायकों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की जाएगी. शीघ्र ही कार्यक्रम की रूप रेखा तय की जाएगी.
आपसी समन्वय से इस बार की पूजा विशेष होगी
समिति के लोगों ने बताया कि इस बार की पूजा विशेष होगी. मौके पर पूजा कमेटी के संरक्षक विजय प्रसाद यादव,अध्यक्ष उमेश यादव, सचिव जितेंद्र यादव, कोषाध्यक्ष नितिन कुमार,उपाध्यक्ष शिवम कुमार गुप्ता, शिवशंकर यादव, कामेश्वर विश्वकर्मा, बिरबल परहिया, नागेंद्र भारती, शिनिरज विश्वकर्मा, मदन साव, कृष्णा परहिया, संजय परहिया, वीरेंद्र रवि आदि मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए