डीएसओ की पहल पर किसानों को 65 लाख का भुगतान

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

डीएसओ की पहल पर किसानों को 65 लाख का भुगतान

विज्ञापन

प्रतिनिधि : मेदिनीनगर

विज्ञापन

चैनपुर प्रखंड के किसानों को लंबे समय से धान खरीद का भुगतान नहीं मिल पा रहा था. इस मुद्दे को लेकर शनिवार को डीएसओ कार्यालय में बैठक आयोजित की गयी. बैठक में निर्णय लिया गया कि किसानों को 1900 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जायेगा. कुल 6700 क्विंटल धान का मामला लंबित था, जिसकी कीमत लगभग 1.25 करोड़ रुपये आंकी गयी.

बैठक में राधा राइस मिल के प्रबंधक विनय कुमार ने बताया कि सरकार ने एपीओ बेतला को 2000 क्विंटल धान खरीदने का लक्ष्य दिया था. लक्ष्य पूरा होने के बाद भी किसानों के हित में अतिरिक्त धान खरीदा गया, लेकिन अवधि विस्तार न होने के कारण पोर्टल पर प्रविष्टि नहीं हो सकी. अतिरिक्त धान को सुरक्षित रखने के लिए राधा राइस मिल में रखा गया.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव लक्ष्मी नारायण तिवारी के नेतृत्व में किसानों का प्रतिनिधिमंडल आठ जून को डीसी से मिला था और लंबित भुगतान का मुद्दा उठाया था. डीसी के निर्देश पर डीएसओ प्रमोद कुमार दास ने बैठक कर समाधान निकाला. बैठक में एपीओ बेतला के प्रतिनिधि ब्रजेश कुमार पांडेय, किसान प्रतिनिधि और अन्य लोग मौजूद थे.

निर्णय के अनुसार शनिवार को किसानों को लगभग 65 लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया है. शेष राशि सोमवार तक किसानों के खातों में भेजने का आश्वासन दिया गया है. इस सहमति से किसानों की बड़ी समस्या का समाधान निकल आया है और उन्हें राहत मिली है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola