अबुआ आवास का पैसा नहीं मिलने से लाभुकों में निराशा

Updated:
विज्ञापन

अबुआ आवास का पैसा नहीं मिलने से लाभुकों में निराशा

विज्ञापन

पड़वा. प्रखंड क्षेत्र के लोहड़ा गांव के आबुआ आवास के लाभुकों को पिछले दो साल से पैसा नहीं मिला है. इससे लाभुकों में निराशा है. लाभुक ढलाई तक काम पूरा कर चुके है इस आस में की पैसा मिलेगा तो ढलाई करेंगे. लेकिन इस इंतजार में दो साल बीतने को है. लाभुक सुनीता देवी, संध्या देवी, मीना देवी ने बताया कि जब भी आवास कॉर्डिनेटर या पंचायत सेवक से पूछते है. उनका एक ही जवाब होता है कि फंड नहीं है. लाभुकों ने बताया कि किसी को दो किश्त तो किसी को एक किश्त मिला है. दुकान से उधारी और एक एक पाई जो बचत पैसा था उसे घर बनाने में लगा दिया. लेकिन अब ऐसा लगता है कि आवास नहीं पूरा हो पाएगा. इससे लाभुकों में निराशा के साथ ही आक्रोश है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola