Dinesh Gope: PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप रांची से पलामू सेंट्रल जेल शिफ्ट, कड़ी सुरक्षा में लाया गया मेदिनीनगर

Updated:
विज्ञापन

दिनेश गोप (फाइल फोटो)

Dinesh Gope: पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप को पलामू सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया है. कड़ी सुरक्षा में उसे राजधानी रांची से पलामू जिले के मेदिनीनगर लाया गया और केंद्रीय कारागार में उसे शिफ्ट किया गया. उसके खिलाफ 92 केस दर्ज हैं.

विज्ञापन

Dinesh Gope: मेदिनीनगर (पलामू), चंद्रशेखर सिंह-कभी झारखंड के रांची, खूंटी समेत कई जिलों में अपने आतंक से कुख्यात रहे पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप को कड़ी सुरक्षा में सोमवार को रांची से पलामू लाया गया. बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार (होटवार) से उसे पलामू सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया है. उसके खिलाफ 92 मामले दर्ज हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

दिनेश गोप के खिलाफ 92 मामले दर्ज

पीएलएफआई के सुप्रीमो दिनेश गोप को सोमवार को मेदिनीनगर केंद्रीय कारा में शिफ्ट किया गया है. कड़ी सुरक्षा के बीच उसे रांची से पलामू लाया गया. पुलिस ने दिनेश गोप को दिल्ली रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया था. उस पर 92 मामले दर्ज हैं.

रांची से पलामू सेंट्रल जेल शिफ्ट

मेदिनीनगर केंद्रीय कारा के जेल अधीक्षक भागीरथ कारजी ने इस संबंध में बताया कि प्रशासनिक निर्देश पर दिनेश गोप को रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा से पलामू सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया है. उन्होंने कहा कि दिनेश गोप पर 92 मामले दर्ज हैं. पलामू जिले से जुड़ा इस पर कोई मामला दर्ज नहीं है. कड़ी सुरक्षा के बीच दिनेश को पलामू लाया गया है. इसके बाद जेल में शिफ्ट किया गया.

आतंक का नाम था दिनेश गोप

दिनेश गोप झारखंड के खूंटी जिले के कर्रा प्रखंड के लापा मोहराटोली गांव का रहने वाला है. उस पर झारखंड के विभिन्न जिलों के थानों में 92 मामले दर्ज हैं. दिनेश का आतंक गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, खूंटी, चाईबासा, रांची सहित कई जिलों में था. राज्य सरकार ने उस पर 25 लाख का इनाम रखा था.

Also Read: BJP Parivartan Yatra: अमित शाह भोगनाडीह की परिवर्तन यात्रा में भरेंगे हुंकार, मंगलवार से बीजेपी की तैयारी तेज

Also Read: Dhanbad News: राशन कार्डधारियों के लिए खुशखबरी! दुर्गा पूजा से पहले मिलेगी चना दाल और चीनी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola