महाशिवरात्रि पूजा शांतिपूर्ण मनाने का निर्णय
Author Akarsh aniket
Updated:
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पूजा शांतिपूर्ण मनाने का निर्णय
विज्ञापन
हैदरनगर. थाना परिसर में गुरुवार को शांति समिति की बैठक हुई.इसकी अध्यक्षता अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मोहम्मद एस.याकूब व संचालन थाना प्रभारी अफजल अंसारी ने किया. बैठक में विभिन्न पंचायतों के मुखिया, शिव पूजा समिति बरेवा के सदस्य व कई गणमान्य लोग शामिल हुए. इस दौरान पर्व के अवसर पर विधि व्यवस्था बनाये रखने,बरेवा मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा, यातायात व्यवस्था व आपसी सौहार्द बनाये रखने पर चर्चा की गयी. इसके अलावा शिवाला मंदिर से शोभा यात्रा निकाली जायेगी. शोभायात्रा मेन रोड,जवाहर पथ मार्ग होते हुए गुमटी तक पहुंचेगी. इसके बाद पुनः मंदिर पहुंच भक्तजन पूजा अर्चना करेंगे. पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांतिपूर्ण की तरीके से पूजा मनाने की अपील की. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि पर्व के दौरान शांति भंग करने वाले शरारती तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी.उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने वाले के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी. मौके पर मुखिया अशोक यादव, कमल कुमार कौशल,समाजसेवी नवाजिश खान,समाज सेवी शज्जू खां.डा अमीनुलहक अंसारी, अवर निरीक्षक धनंजय गोप,एएसआई अशोक राम उपमुखिया पवन कुमार,सूरज कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे.
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन