मां-बेटी का शव कुआं में मिला, जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के दुअरा गांव की घटना

विज्ञापन

हुसैनाबाद. थाना क्षेत्र के मंजुराहा पंचायत के दुअरा गांव में एक महिला व उसकी चार वर्षीय बेटी का शव कुआं में मिला. इसकी सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से दोनों शव को कुआं से निकाला व हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दुअरा गांव के नागेंद्र साव की पत्नी गीता देवी रविवार की देर रात चार वर्षीय बेटी पायल कुमारी को लेकर घर से निकल गयी थी. इसके बाद नहीं लौटी. सोमवार की सुबह घर के सदस्यों व ग्रामीणों ने उसकी खोजबीन शुरू की. इस क्रम में गांव के एक कुआं में गीता देवी व उसकी बच्ची का शव मिला. लोगों ने इसकी सूचना हुसैनाबाद पुलिस को दी. मृतका का पति बाहर रहता है, परिजनों ने बताया कि घरेलू विवाद को लेकर पति-पत्नी के बीच मोबाइल पर बहस हुई थी. इस संबंध में हुसैनाबाद थाना प्रभारी संजय यादव ने बताया कि घटना की जानकारी मृतका के परिजनों को दे दी गयी है. साथ ही मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola