डीसी ने किया मतगणना स्थल का निरीक्षण
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 Jun 2024 9:52 PM
मतगणना स्थल के भीतर एवं बाहर की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, दिये कई दिशा निर्देश
मेदिनीनगर. जिला निर्वाची पदाधिकारी सह डीसी शशि रंजन ने शनिवार को मेदिनीनगर स्थित जीएलए कॉलेज परिसर में बने मतगणना स्थल का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने मतगणना स्थल के भीतर एवं बाहर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. विधानसभावार बने मतगणना हॉल में आवश्यक व्यवस्था की जानकारी ली. गर्मी को देखते हुए मतगणना स्थल पर पानी का छिड़काव करने का निर्देश दिया. साथ ही पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था रखने की बात कही. उन्होंने मतगणना स्थल के अंदर व बाहर शौचालय की व्यवस्था रखने का भी निर्देश दिया. मतगणना कार्य में लगे कर्मियों के लिए नाश्ता व भोजन के अलावा सत्तू व लस्सी की भी व्यवस्था करने की बात कही. उन्होंने पदाधिकारियों को मतगणना के दौरान सुरक्षा, अनाउंसमेंट, निर्वाचन अभिकर्ताओं के प्रवेश सहित अन्य कई बिंदुओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. मतगणना को लेकर तैयारी की समीक्षा शनिवार को जिला निर्वाची पदाधिकारी सह डीसी शशि रंजन ने बैठक कर मतगणना को लेकर अब तक की प्रशासनिक तैयारी की समीक्षा की. एआरओ एवं मतगणना कार्य से जुड़े पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया. तैयारी की रिपोर्ट ली. पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेवारी सौंपी. कहा कि निष्पक्ष एवं त्रुटि रहित मतगणना संपन्न कराने के लिए सक्रिय भागीदारी निभाने की आवश्यकता है. सभी पदाधिकारी एवं कर्मचारी अपनी जिम्मेवारी को समझें. निर्वाचन आयोग के नियमों का पालन करते हुए मतगणना संपन्न करायें. बैठक में मतगणना केंद्र के अंदर और बाहर सुरक्षा व्यवस्था, मतगणना एजेंट एवं मतगणना कर्मियों के लिए प्रवेश द्वार, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था, मतगणना कर्मियों के लिए पहचान पत्र सहित अन्य विषयों पर विमर्श किया गया. डीसी ने मतगणना कक्ष के भीतर मोबाइल एवं इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाने पर रोक लगायी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










