पलामू के हुसैनाबाद में शनिवार को मनाया जाएगा दाता पीर बख्श शाह का उर्स, रविवार को कव्वाली मुकाबला
मशहूर कव्वाल बाबू गुलाम साबरी और कव्वाला तनवीर इंडियम. फोटो: प्रभात खबर
Palamu News: पलामू में हजरत दाता पीर बख्श शाह का दो दिवसीय सालाना उर्स शनिवार से शुरू होगा. रविवार को मशहूर कव्वालों के बीच कव्वाली मुकाबला आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम में विधायक संजय कुमार सिंह यादव समेत कई गणमान्य लोग शामिल होंगे. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.
पलामू से सैयद नौशाद अहमद की रिपोर्ट
Palamu News: झारखंड के पलामू जिले के हुसैनाबाद में हिंदू-मुस्लिम एकता के प्रतीक हजरत दाता पीर बख्श शाह रहमतुल्लाह अलैह का दो दिवसीय सालाना उर्स शनिवार से शुरू हो रहा है. इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. उर्स के मौके पर मजार शरीफ को आकर्षक ढंग से सजाया गया है. पूरे परिसर में बिजली की शानदार व्यवस्था की गई है. उर्स कमेटी के सचिव आरजू खान ने बताया कि शनिवार की शाम सरकारी मजार पर चादरपोशी के साथ उर्स का आगाज होगा. उर्स के पहले दिन 23 मई को भव्य जलसा आयोजित किया जाएगा. इस जलसे में देश के नामचीन मौलाना और उलमा शामिल होंगे.
आपके शहर में
24 मई को कव्वाली का उदघाटन करेंगे विधायक
कार्यक्रम के दूसरे दिन 24 मई (रविवार) को शानदार कव्वाली मुकाबले का आयोजन किया गया है. इसमें देश के मशहूर कव्वाल बाबू गुलाम साबरी और कव्वाला तनवीर इंडियम के बीच सूफियाना कलामों का मुकाबला होगा. सचिव आरजू खान ने बताया कि पिछले 25 वर्षों से हैदरनगर थाना क्षेत्र के बलडिहारी गांव निवासी इब्राहिम सेठ के सौजन्य से कव्वाली का यह कार्यक्रम लगातार आयोजित किया जा रहा है. कव्वाली कार्यक्रम का उद्घाटन स्थानीय विधायक संजय कुमार सिंह यादव, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी शेर अली और नगर पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार भारती द्वारा किया जाएगा.
इसे भी पढ़ें: लालू प्रसाद को सिविल कोर्ट से राहत, सिंगापुर जाने की मिली इजाजत
व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटे हैं कमेटी के लोग
आयोजन को सफल बनाने में उर्स कमेटी के अध्यक्ष एजाज हुसैन उर्फ छेदी खान, संयोजक इब्राहिम सेठ, संरक्षक डॉ एजाज आलम, मुखिया नवाजिश खान, मुस्लिम खान, इसरार खान, जुल्फिकार अली, अफरोज आलम, बाबर आलम, मुमताज खान, अकरम खान, बबलू हुसैन, असगर खान, सद्दाम खान, जाहिद खान, शहंशाह खान, हीरू खान, घीनू प्रसाद, जितेंद्र कुमार और अखिलेश सहित कई लोग सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं.
इसे भी पढ़ें: जेटेट से गैर-झारखंडी भाषाओं को हटाने की मांग तेज, मंत्री योगेंद्र प्रसाद के आवास पर हुई अहम बैठक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए