गायत्री शक्ति पीठ में जिलास्तरीय कार्यशाला, शताब्दी समारोह की तैयारियों पर चर्चा

Updated:
विज्ञापन

कार्यशाला में उपजोन समन्वयक व अन्य लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मेदिनीनगर के गायत्री शक्ति पीठ में जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें जिले भर की गायत्री परिवार की गतिविधियों की समीक्षा की गई. शताब्दी समारोह की सफलता को लेकर विशेष चर्चाएं हुईं.

विज्ञापन

मेदिनीनगर. शहर के सुदना स्थित गायत्री शक्ति पीठ के सभागार में रविवार को जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. गायत्री मंत्रोच्चार के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यशाला की शुरुआत हुई. इसमें जिले के सभी प्रखंडों में गायत्री परिवार की गतिविधियों एवं क्रियाकलापों की समीक्षा की गयी. अखंड ज्योति पत्रिका और गायत्री परिवार के संदेशों को हर घर तक पहुंचाने पर भी चर्चा हुई.

विज्ञापन

पलामू उपजोन समन्वयक सच्चिदानंद तिवारी ने शताब्दी समारोह की सफलता को लेकर प्रखंड समन्वयकों को आवश्यक सुझाव दिये. कार्यशाला में पूज्य गुरुदेव श्रीराम शर्मा आचार्य के आध्यात्मिक संकल्प, हरिद्वार में प्रज्वलित अखंड दीप के 100 वर्ष पूरे होने और माता भगवती देवी शर्मा के जन्मशताब्दी वर्ष समारोह के आयोजन पर विस्तार से चर्चा की गयी.

बताया गया कि शताब्दी वर्ष के अवसर पर द्वितीय चरण में दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम में 31 अक्टूबर से तीन नवंबर तक समारोह आयोजित होगा. समारोह की सफलता को लेकर कई बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गयी. मनुष्यों में देवत्व और धरती पर स्वर्ग के अवतरण के लिए हर व्यक्ति को पूज्य गुरुदेव के संदेश से जोड़ने की जरूरत बतायी गयी.

मौके पर जिला समन्वयक उपेंद्र मिश्रा, मुख्य ट्रस्टी देवेंद्र वर्मा, रामजी गुप्ता, कृष्ण किशोर सहाय, रविंद्र कुमार मित्तल, दिनेश चंद्रवंशी, मृत्युंजय शर्मा, शिवशंकर पांडेय, विकास अग्रवाल, सरिता मेहता, रीमा शुक्ला, वैष्णवी, कुंती देवी, उर्मिला श्रीवास्तव, आरती सिंह, मोनिका, अजित तिवारी सहित कई प्रखंड समन्वयक और सक्रिय सदस्य मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola