ओनली इको, नो इगो के साथ मना पर्यावरण दिवस

Updated:
विज्ञापन

ओनली इको, नो इगो के साथ मना पर्यावरण दिवस

विज्ञापन

मेदिनीनगर . नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को कौटिल्य प्रशासनिक भवन में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया. मौके पर कुलपति डॉ दिनेश कुमार सिंह ने ओनली इको, नो इगो का स्लोगन दिया. कहा कि पर्यावरण सभी के लिए जरूरी है. इसका हमारे जीवन पर काफी असर पड़ता है. इसके बाद कुलपति सहित अन्य अधिकारियों ने पौधरोपण किया. छात्र अधिष्ठाता कल्याण डा कैप्टन सुरेंद्र कुमार पांडेय ने पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण के संरक्षण के लिए उनके महत्वों पर प्रकाश डाला. मौके पर विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर डॉ आरके झा, वित्त पदाधिकारी डा विमल कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक डॉ अजीत कुमार सेठ, जीएलए कॉलेज की प्राचार्या डा जसबीर बग्गा, विश्वविद्यालय के अन्य सभी पदाधिकारीगण व कर्मी मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola