Palamu: हरिहरगंज के प्रमुख चौक-चौराहों पर लगेंगे सीसीटीवी, सुरक्षा व्यवस्था होगी चाक-चौबंद
सीसीटीवी स्थल का निरीक्षण करते थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार. | Prabhat Khabar Network
हरिहरगंज में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रमुख चौक-चौराहों और फोरलेन पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं, जिससे अपराध पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।
Palamu: झारखंड के पलामू जिले के हरिहरगंज में अब प्रमुख चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे. पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने मंगलवार को क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने वाले स्थलों का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने कौवाखोह स्थित पेट्रोल पंप, भगत तेंदुआ स्थित सरकारी शराब दुकान, सीमावर्ती बिहार के टंडवा रोड में ब्लूमिंग बर्ड्स स्कूल के समीप और मेन रोड में आदर्श क्लीनिक के पास मौके का मुआयना किया.
फोरलेन रोड के प्रमुख चौराहों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
थाना प्रभारी ने बताया कि पलामू पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार फोरलेन सड़क के प्रमुख स्थानों के साथ शहर के महत्वपूर्ण चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं. जल्द ही ममरखा स्थित एचपी पेट्रोल पंप, तेंदुआ इंडियन ऑयल के समीप, कॉलेज मोड़, बेलोदर मोड़, सुरभी होटल के समीप, अररुआ खुर्द, वैध बिगहा मोड़, सिनेमा हॉल मोड़ तथा मेन रोड संडा बॉर्डर समेत कई प्रमुख स्थानों पर कैमरे लगाए जाएंगे.
इसे भी पढ़ें: Palamu: हुसैनाबाद के ग्रामीणों को अब 45 नहीं 25 दिन में ही मिलेगा दूसरा सिलेंडर, पेट्रोलियम मंत्रालय का निर्देश जारी
सीसीटीवी से गतिविधियों पर रखी जाएगी नजर
उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा सकेगी. इससे अपराध पर अंकुश लगाने में पुलिस को मदद मिलेगी. वहीं, फोरलेन सड़क और शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था की निगरानी भी प्रभावी तरीके से की जा सकेगी. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रमुख स्थानों पर बढ़ाई जा रही निगरानी से शहर में पुलिस की नजर और मजबूत होगी.
इसे भी पढ़ें: रांची की इमाम कोठी में दफन है मोहब्बत की एक कब्र, दूसरी आज भी खाली, जानें क्या है राज
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए