जमशेदपुर के 12 अपराधियों पर लगा सीसीए एक्ट

Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर के 12 अपराधियों पर लगा सीसीए एक्ट

विज्ञापन

जमशेदपुर : जिला पुलिस की अोर से 12 लोगों पर क्राइम कंट्रोल एक्ट(सीसीए) के तहत तड़ीपार की अनुशंसा उपायुक्त से की है. जिन लोगों की अनुशंसा की गयी है उसमें परसुडीह के टिंकू गोप, सोनारी की प्रिया सिंह उर्फ चटनी डॉन, सोनारी के जाफर अली, कदमा के रमण झा, कदमा के प्रकाश सोना, उलीडीह के संतोष गुप्ता, मानगो के गुड्डू पांडेय, बागबेड़ा के रंजीत साव, संजीत साव, सिदगोड़ा के बबलू यादव, परसुडीह के जीतेंद्र सिंह अौर मिथुन चक्रवर्ती शामिल हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

सभी लोगों पर गंभीर मामले दर्ज हैं. 12 लोगों में से कुछ लोगों पर पूर्व में भी प्रस्ताव दिया गया था, लेकिन 24 मार्च माह से लॉकडाउन लागू होने के कारण उसका पालन नहीं हो सका था अौर अवधि समाप्त हो गयी है, जिसके कारण उनका फिर से प्रस्ताव दिया गया है.

posted by : Pritish Sahay

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola