SIR का नोटिस मिलने पर परेशान मतदाता, सतबरवा में जनसुनवाई में रखी समस्या; प्रमाण पत्र के लिए उमड़ी भीड़
सतबरवा प्रखंड सह अंचल कार्यालय में जाति व स्थानीय प्रमाण पत्र बनाने को लेकर भीड़। | Prabhat Khabar Network
सतबरवा में एसआईआर अभियान के तहत मतदाता सूची में सुधार और प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कार्यालयों में उमड़ रही है लोगों की भारी भीड़, जानें पूरी खबर।
सतबरवा. विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत मैपिंग से वंचित मतदाताओं को जारी नोटिस के बाद प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में निर्धारित तिथि के अनुसार विशेष जनसुनवाई की जा रही है. इसमें नोटिस पाने वाले मतदाता पहुंचकर अपने दावा और आपत्ति दर्ज करा रहे हैं.
शुक्रवार को दुलसुलमा पंचायत के हुडमुड़ गांव में विशेष जनसुनवाई का आयोजन किया गया. इसमें निर्वाचन आयोग से जुड़े कई पदाधिकारियों ने भाग लिया. इस दौरान कई मतदाताओं ने बताया कि वर्षों से उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज है और वे लगातार मतदान भी करते आ रहे हैं. इसके बावजूद मैपिंग के दौरान त्रुटि के कारण उन्हें नोटिस जारी कर दिया गया है. मतदाताओं ने कहा कि इससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने SIR की प्रक्रिया को आसान बनाने की मांग की, ताकि पुनरीक्षण का काम तेजी से पूरा हो सके.
प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कार्यालय में भीड़
SIR में दावा और आपत्ति दर्ज कराने के लिए जरूरी जाति और स्थानीय प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर प्रखंड सह अंचल कार्यालय में भी काफी भीड़ उमड़ रही है. सुबह से ही लोग प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पहुंच रहे हैं.
तत्काल आवेदन की जांच के लिए अंचल कार्यालय के बाहर अलग खिड़की के माध्यम से आवेदन लिये जा रहे हैं. जांच के बाद संबंधित पदाधिकारी के हस्ताक्षर होने पर आवेदक प्रज्ञा केंद्र के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन जमा कर रहे हैं.
प्रमाण पत्र बनवाने पहुंचीं सुनीता देवी ने बताया कि वह पिछले दो-तीन दिनों से प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगा रही हैं, लेकिन अब तक प्रमाण पत्र नहीं बन पाया है. उन्होंने जल्द प्रमाण पत्र जारी करने की मांग की.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए