मेदिनीनगर: भोजपुरी लोकगीत के प्रसिद्ध गायक व्यास शिव कुमार चौधरी का निधन

Updated:
विज्ञापन

व्यास शिवकुमार चौधरी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

प्रसिद्ध भोजपुरी लोकगीत गायक व्यास शिव कुमार चौधरी का 68 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. हार्ट अटैक से हुई इस दुखद घटना ने संगीत जगत को स्तब्ध कर दिया है.

विज्ञापन

मेदिनीनगर. झारखंड के प्रसिद्ध भोजपुरी लोकगीत गायक व्यास शिव कुमार चौधरी का शुक्रवार देर रात निधन हो गया. वे करीब 68 वर्ष के थे.

विज्ञापन

पलामू के विश्रामपुर थाना क्षेत्र के पंजरी कला गांव निवासी व्यास शिव कुमार चौधरी को सीने में दर्द की शिकायत के बाद परिजन मेदिनीनगर के नावाटोली स्थित श्री नारायण मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ले गये, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

चिकित्सकों के अनुसार, हार्ट अटैक से उनका निधन हुआ. वे करीब 42 वर्षों से भोजपुरी लोकगीत के क्षेत्र में सक्रिय थे और रेडियो प्रसारण केंद्र से भी जुड़े थे. उनके निधन से परिजन, ग्रामीणों और संगीत कलाकारों में शोक है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola