कचरवा डैम के जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास

शिलान्यास कार्यक्रम में सांसद वीडी राम ने कहा डैम के सौंदर्यीकरण से बढ़ेगी शहर की खूबसूरती
मेदिनीनगर. नगर निगम क्षेत्र के वार्ड पांच में कचरवा डैम के जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास सांसद वीडी राम ने किया. मौके पर सांसद ने कहा कि पूर्व के कार्यकाल से ही कचरवा डैम के जीर्णोद्धार कार्य को लेकर प्रयासरत था, ताकि पलामू जैसे आकांक्षी जिले में भी लोगों को बड़े शहरों जैसे पार्क में घूमने और नौका विहार करने की सुविधा मिले. उन्होंने कहा कि केंद सरकार से इसे अमृत योजना में शामिल करने का अनुरोध किया था, ताकि इसका जीर्णोद्धार संभव हो सके. लेकिन इस क्षेत्र की जनसंख्या एक लाख से कम होने के कारण इसे अमृत योजना में शामिल नहीं किया जा सका. पूर्व में इस क्षेत्र की जनसंख्या मात्र 76 हजार थी, जो अब बढ़कर एक लाख से अधिक हो गयी है. तभी इसे अमृत योजना के तहत जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण की स्वीकृति मिली है. सांसद ने कहा कि डैम के जीर्णोद्धार से न सिर्फ इस क्षेत्र के भूमिगत जल स्तर में सुधार होगा. बल्कि पर्यटकों के यहां आने से आसपास के लोगों को रोजगार भी मिलेगा. डैम का जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण 9.75 करोड़ रुपये की लागत से होगा. नगर निगम के पदाधिकारियों से गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित कराने को कहा गया है. मौके पर विधायक अलोक चौरसिया, भाजपा प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, डिप्टी मेयर मंगल सिंह, सांसद प्रतिनिधि विजय ओझा, ईश्वरी पांडेय, सांसद के निजी सचिव अलख दुबे सहित कई लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










