ITI पास हैं तो हो जाएं तैयार! टाटा मोटर्स जमशेदपुर में अप्रेंटिसशिप का सुनहरा अवसर, फ्री कैंटीन और यूनिफॉर्म भी मिलेगी
टाटा मोटर्स जमशेदपुर के मुख्य द्वार की तस्वीर
टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में ITI पास युवाओं के लिए अप्रेंटिसशिप का शानदार अवसर आया है. 15 सितंबर को एक दिवसीय कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित की जाएगी. इस मौके पर फ्री कैंटीन, यूनिफॉर्म और स्टाइपेंड जैसी सुविधाएं मिलेंगी.
पलामू : पलामू और आसपास के जिलों के तकनीकी शिक्षा प्राप्त युवाओं के लिए देश की प्रतिष्ठित वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स (जमशेदपुर प्लांट) में काम करने और प्रशिक्षण प्राप्त करने का सुनहरा अवसर आया है. मेदिनीनगर स्थित 'ज्योति निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान' (कांदु मोहल्ला) में 15 सितंबर 2026 को अप्रेंटिसशिप के लिए एक दिवसीय कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है. सुबह 10:00 बजे से शुरू होने वाली इस चयन प्रक्रिया में किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ITI पास छात्र-छात्राएं हिस्सा ले सकते हैं.
पात्रता, ट्रेड और आयु सीमा (Eligibility Criteria):
- आयु सीमा: 18 से 23 वर्ष के अभ्यर्थी इसमें भाग लेने के पात्र होंगे.
- जरूरी योग्यता (Trades): अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त ITI संस्थान से फिटर, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, मैकेनिक डीजल, मशीनिस्ट या टर्नर ट्रेड में पास होना अनिवार्य है.
ये भी पढ़ें: रांची में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दूसरे दिन बवाल, बल प्रयोग में एक युवती घायल
स्टाइपेंड, फ्री कैंटीन और मिलेंगी ये सुविधाएं
इस कैंपस प्लेसमेंट की पूरी चयन प्रक्रिया पूरी तरह नि:शुल्क रखी गई है. साक्षात्कार के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों को जमशेदपुर प्लांट में 1 वर्ष का अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण मिलेगा. प्रशिक्षण के दौरान मिलने वाले छात्रों को अप्रेंटिसशिप एक्ट के तहत हर महीने तय स्टाइपेंड, फ्री कैंटीन सुविधा, फ्री यूनिफॉर्म और PPE किट और कंपनी दर पर ट्रांसपोर्टेशन और नियमानुसार अवकाश मिलेगा. इसके अलावा 1 साल का इन-प्लांट ट्रेनिंग सर्टिफिकेट और परीक्षा पास करने पर भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त NAC (National Apprenticeship Certificate) दिया जाएगा.
साथ लाएं ये दस्तावेज
कैंपस ड्राइव में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ सभी शैक्षणिक योग्यता एवं ITI से संबंधित प्रमाणपत्रों (मार्कशीट/सर्टिफिकेट) की फोटोकॉपी और 2 पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य है.
ये भी पढ़ें: Jharkhand Rainfall: 1 से 15 सितंबर तक झारखंड में सामान्य से 5% कम बारिश, इन 9 जिलों में 20% से ज्यादा कमी
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए