नगरपालिका आम चुनाव को लेकर पलामू में प्रशासनिक तैयारी जोरों पर

Published by : Akarsh Aniket Updated At : 11 Feb 2026 9:36 PM

विज्ञापन

नगरपालिका आम चुनाव को लेकर पलामू में प्रशासनिक तैयारी जोरों पर

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मेदिनीनगर

राज्य निर्वाचन आयोग की देखरेख में नगरपालिका आम चुनाव की प्रक्रिया चल रही है. पलामू जिले के मेदिनीनगर नगर निगम, विश्रामपुर नगर परिषद, हुसैनाबाद, छतरपुर व हरिहरगंज नगर पंचायत में चुनाव होना है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी डीसी समीरा एस की देखरेख में चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारी की जा रही है. सात फरवरी को मेयर, अध्यक्ष व वार्ड पार्षद पद के प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया. इसके बाद जिले में प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार तेजी से चल रहा है. शांतिपूर्ण वातावरण में पारदर्शिता के साथ चुनाव संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन दृढ़ संकल्पित है. चुनाव को लेकर विभिन्न कोषांगों के द्वारा आवश्यक तैयारी की जा रही है. पिछले दिनों प्रत्याशियों व चुनाव एजेंट के साथ व्यय प्रेक्षक ने बैठक की. इस दौरान उन्होंने सभी पद के प्रत्याशियों व चुनाव अभिकर्ता को आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन करने का सुझाव दिया.व्यय प्रेक्षक सज्जन पांडेय ने चुनाव व्यय के प्रबंधन के बारे में विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि प्रत्याशियों को चुनाव व्यय रजिस्टर मेंटेन करना होगा. चुनाव व्यय पंजी में प्रविष्टी, व्यय की गणना सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी.बताया गया कि चुनाव प्रचार के दौरान खर्च का हिसाब रखना आवश्यक है. प्रचार प्रसार में प्रयोग किये जाने वाले बैनर व पोस्टर पर मुद्रक व प्रकाशन का नाम अंकित होना चाहिए. निर्वाचन आयोग ने चुनाव खर्च की जांच के लिए 11,16 व 20 फरवरी को तिथि निर्धारित किया है. इस तिथि को आयोजित बैठक में अभ्यर्थियों या उनके अधिकृत चुनाव अभिकर्ता को भाग लेना अनिवार्य है. व्यय रजिस्टर, वाउचर एवं बैंक का पासबुक साथ में रखना जरूरी है. चुनाव प्रक्रिया के साथ 23 फरवरी को मतदान होना है. जिला प्रशासन द्वारा मतदान की भी तैयारी की जा रही है. निकाय चुनाव को लेकर मतदान कर्मियों को प्रथम चरण का प्रशिक्षण दिया गया. इस दौरान उन्हें बताया गया कि निकाय का चुनाव बैलेट पेपर के माध्यम से होना है. प्रशिक्षण के दौरान सभी मतदान कर्मियों को त्रुटिरहित तरीके से मतदान की प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए विस्तृत जानकारी दी गयी. मतदान कर्मियों के अलावा पीठासीन पदाधिकारी को भी चुनाव का प्रशिक्षण दिया गया.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola