पलामू में मोबाइल फोन के 335 कीपैड बरामद, दो गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र स्थित खाप सरौना गांव में पुलिस ने अवैध मोबाइल असेंबलिंग का खुलासा किया है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मेदिनीनगर

पांकी (पलामू) थाना क्षेत्र स्थित खाप सरौना गांव में पुलिस ने अवैध मोबाइल असेंबलिंग का खुलासा किया है. पुलिस ने यहां से 335 पीस मोबाइल कीपैड (जिओ और सैमसंग के) बरामद किये हैं. इस मामले में पुलिस ने विकल्प कुमार सिंह (30) और रंजीत कुमार (24) को गिरफ्तार किया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि विकल्प कुमार सिंह के घर में अवैध तरीके से मोबाइल असेंबल कर बाजार में बेचे जा रहे हैं. सूचना के आधार पर एसडीपीओ के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया. छापेमारी के दौरान घर के प्रथम तल्ले से पुराने मदरबोर्ड, मोबाइल फोन की बॉडी और अन्य उपकरण बरामद किये गये. पूछताछ में सामने आया कि रंजीत कुमार पुराने मदरबोर्ड और पार्ट्स लाकर देता था, जिन्हें विकल्प कुमार असेंबल कर चालू मोबाइल में बदलकर वापस करता था.

आपके शहर में

विज्ञापन

बंगाल से 50–100 रुपये में मदरबोर्ड खरीदते थे : गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वे लोग बंगाल से 50-100 रुपये में मदरबोर्ड खरीदते थे. इसके बाद मेदिनीनगर की दुकानों से मोबाइल बॉडी, चार्जर, बैटरी और अन्य सामान खरीदकर मोबाइल तैयार करते थे. तैयार मोबाइल 500–600 रुपये में स्थानीय दुकानदारों को बेचते थे, जबकि दुकानदार इन्हें 900–1000 रुपये में ग्राहकों को बेचते थे.

बरामद सामान : पुलिस ने छापेमारी में कई सामान बरामद किये. इनमें 135 पीस जिओ मोबाइल, 220 पीस सैमसंग मोबाइल, 112 मदरबोर्ड, 186 बैटरी, 30 डिब्बा (सैमसंग गुरु 1200), 35 नयी सैमसंग बॉडी, तीन सोल्डरिंग मशीन, 70 चार्जिंग पिन, 25 स्पीकर, 120 डिस्प्ले व अन्य उपकरण शामिल हैं.

कई मोबाइल चोरी के भी हो सकते हैं : एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि बरामद मोबाइल फोन में से कई चोरी के भी हो सकते हैं. इसकी जांच की जा रही है और संबंधित कंपनी के अधिकारियों को भी सूचना दी गयी है. छापेमारी में थाना प्रभारी राजेश रंजन, पुलिस अवर निरीक्षक रविंद्र कुमार साय, अनूप टोपनो, सहायक अवर निरीक्षक प्रमोद कुमार राय सहित कई पुलिस अधिकारी और सशस्त्र बल शामिल थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola