पलामू : काशी स्रोत नदी पर 2.10 करोड़ की लागत से होगा पुल का निर्माण, मिली स्वीकृति

Updated:
विज्ञापन

मोहम्मदगंज के काशी स्रोत नदी पर 2.10 करोड़ की लागत से 29 मीटर लंबा पुल बनेगा। प्रशासनिक स्वीकृति मिलने से कई गांवों का आवागमन सुगम होगा और विकास को गति मिलेगी।

विज्ञापन

पलामू . मोहम्मदगंज प्रखंड के नदीपर टोला में काशी स्रोत नदी पर 2 करोड़ 10 लाख रुपये की लागत से पुल का निर्माण होगा. पुल निर्माण को प्रशासनिक स्वीकृति मिल गयी है. ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल द्वारा ग्रामीण कार्य विभाग की देखरेख में इसका निर्माण कराया जायेगा. पुल की लंबाई 29 मीटर होगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

विकास की गति तेज होने की उम्मीद

पुल के बन जाने से प्रखंड के मुख्य पथ से सुदूरवर्ती सबनवा, जीनताड़, माहुर, सिंघना, बटौआ, भाली, करदंडा, मोहम्मदगंज सहित हुसैनाबाद प्रखंड के जीतामाटी, लोहबन्धा, केमो, प्रतापपुर और पांडू प्रखंड के कई गांव सीधे जुड़ जाएंगे. इससे इन गांवों के लोगों का आवागमन आसान होगा और क्षेत्र में विकास की गति तेज होने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें: पलामू में फोरलेन सड़क निर्माण में लगे दो मजदूर को अपराधियों ने मारी गोली

लंबे समय से की जा रही थी मांग

ग्रामीणों ने बताया कि काशी स्रोत नदी पर पुल निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही थी. प्रशासनिक स्वीकृति मिलने से ग्रामीणों में खुशी है. नदीपर, गोला पत्थर, करदंडा, माहुर और मोहम्मदगंज के ग्रामीणों ने इसके लिए खुशी जतायी है. पुल निर्माण को लेकर विधायक संजय कुमार सिंह यादव ने 22 अप्रैल 2026 को राज्य सरकार से अनुशंसा की मांग की थी. अब प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी मांग पूरी होने का रास्ता साफ हो गया है.


विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola