नामांकन के अंतिम दिन 25 अभ्यर्थियों ने किया नामांकन

Updated:
विज्ञापन

नामांकन के अंतिम दिन 25 अभ्यर्थियों ने किया नामांकन

विज्ञापन

हुसैनाबाद. नगर पंचायत चुनाव को लेकर गतिविधियां तेज हो गयी, आज नामांकन की अंतिम दिन प्रखंड सह अंचल कार्यालय में अलग नजारा था. वार्ड पार्षद पद के कई अभ्यर्थियों ने ढोल बाजे और फूल मालाओं से लदे यह संदेश दे रहे थे की वहीं शहर और मोहल्ला के विकास के लिए चुनाव मैदान में हैं. नामांकन के आज अंतिम दिन जय किशोर कुमार ने अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन परचा एलआरडीसी सह निर्वाची पदाधिकारी गौरांग महतो के समक्ष अपना दाखिल किया, वहीं 16 वार्ड पद 24 अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन परचा दाखिल किया. वार्ड संख्या एक से वार्ड संख्या आठ तक के वार्ड पार्षद पद के 13 अभ्यर्थियों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी सुनील वर्मा के समक्ष अपना नामांकन किया. वहीं वार्ड नौ से वार्ड संख्या 16 वार्ड के लिए 11अभ्यर्थियों ने अंचल पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी पंकज कुमार के समक्ष नामांकन परचा दाखिल किया.वार्ड पार्षद पद के अभ्यर्थियों में शीला देवी, संजू देवी, सुमित्रा देवी, सुमन कुमारी, रंजू देवी, मालती देवी, गीता देवी, अजय प्रसाद गुप्ता, उपेंद्र कुमार, उमेश राम, रंजीत कुमार, शक्ति कुमार, नूरी सबा रिज़वी, नितेश कुमार, राजीव कुमार, अविनाश कश्यप, बीरेंद्र राम, अजय कुमार, मो. अलीम अंसारी, रुखसाना खातून, नुसरत परवीन, आरती देवी, संजू कुमारी ने अपना नामांकन दाखिल किया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola