PM आवास की किस्त के 20 हजार रुपये बैंक से निकाले, बाजार में साइकिल से झोला चोरी; कागजात भी गायब
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर निर्माण के लिए बैंक से 20 हजार रुपये निकालने के बाद देवलाल साव के साथ ठगी हो गई। बाजार में साइकिल से उनका झोला चोरी हो गया, जिसमें नकदी के साथ महत्वपूर्ण कागजात भी थे।
छतरपुर, पलामू: थाना क्षेत्र के खजूरी गांव निवासी देवलाल साव के बैंक खाते से 20 हजार रुपये निकालने के बाद बाजार में खरीदारी के दौरान चोरी हो गयी. इस संबंध में उन्होंने छतरपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी है.
आपके शहर में
आवास निर्माण के लिए निकाली थी राशि
भुक्तभोगी देवलाल साव ने बताया कि उनके घर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माण कार्य चल रहा है. निर्माण कार्य की किस्त की राशि उनके बैंक खाते में आयी थी. शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे उन्होंने भारतीय स्टेट बैंक से 20 हजार रुपये निकाले.
रुपये को आधार कार्ड, पैन कार्ड समेत अन्य जरूरी कागजातों के साथ झोले में रखकर वह बाजार चले गये.
साइकिल पर झोला रखकर पानी पीने गए
देवलाल साव के अनुसार, जपला रोड में उन्होंने अपनी साइकिल पर झोला रख दिया और पानी पीने चले गये. कुछ देर बाद वापस लौटे तो साइकिल से झोला गायब था. उन्होंने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन झोले का कोई पता नहीं चला.
झोले में रखे 20 हजार रुपये के अलावा आधार कार्ड, पैन कार्ड समेत अन्य जरूरी कागजात भी थे. मामले को लेकर उन्होंने पुलिस से जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए