बारात में डांस करने को लेकर मारपीट
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 22 Feb 2020 4:22 AM
हरिहरगंज : हरिहरगंज थाना क्षेत्र के बेलोदर में गुरुवार की रात बिहार राज्य के औरंगाबाद से बरात आयी थी. अॉरकेस्ट्रा कार्यक्रम में डांस करने के मामले को लेकर मारपीट हो गयी. बराती पक्ष के अमन कुमार सिंह ने छुरा मारकर सरातियों को घायल कर दिया. इस घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो […]
हरिहरगंज : हरिहरगंज थाना क्षेत्र के बेलोदर में गुरुवार की रात बिहार राज्य के औरंगाबाद से बरात आयी थी. अॉरकेस्ट्रा कार्यक्रम में डांस करने के मामले को लेकर मारपीट हो गयी. बराती पक्ष के अमन कुमार सिंह ने छुरा मारकर सरातियों को घायल कर दिया. इस घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये. बाद में सराती पक्ष के लोगों ने अमन सिंह की पिटाई की. घायल अवस्था में बरातियों ने अमन के इलाज के लिए औरंगाबाद ले गये. बताया जाता है कि वह औरंगाबाद जिला के देव थाना क्षेत्र के अदरी गांव का रहने वाला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










