Palamu News: श्रावण पूर्णिमा पर निकली भव्य कलश यात्रा, बटाने नदी से जल लेकर पहाड़ी शिव स्थान में स्थापित किया कलश

Updated:
विज्ञापन

कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के साथ सांसद प्रतिनिधि व समिति के सदस्य. | Prabhat Khabar Network

हरिहरगंज के पिरोजी गांव में श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।

विज्ञापन

हरिहरगंज: हरिहरगंज प्रखंड के बांसों-पिरोजी गांव में गुरुवार को श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर ओम महाकाल संघ समिति के तत्वावधान में भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. गाजे-बाजे और हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए. इससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन

शिव स्थान से शुरू हुई कलश यात्रा

कलश यात्रा की शुरुआत गांव स्थित शिव स्थान से हुई. पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालु सिर पर कलश लेकर यात्रा में शामिल हुए. गाजे-बाजे के साथ भगवान शिव का जयकारा लगाते हुए श्रद्धालु आगे बढ़े. यात्रा गांव से निकलकर एनएच-139 होते हुए कटैया स्थित बटाने नदी घाट पहुंची.

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भरा पवित्र जल

बटाने नदी घाट पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने कलश में पवित्र जल भरा. इसके बाद श्रद्धालु कलश में जल लेकर पहाड़ी स्थित शिव स्थान के लिए रवाना हुए. रास्ते भर हर-हर महादेव के जयघोष से माहौल भक्तिमय बना रहा. शिव स्थान पहुंचने के बाद विधिवत पूजा-अर्चना कर कलश स्थापित किया गया.

धार्मिक आयोजन से मजबूत होती है सामाजिक एकता

कलश यात्रा में सांसद प्रतिनिधि सह भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन, पूर्व मुखिया अनिल कुमार सिंह, अखिलेश मेहता, मृत्युंजय सिंह, शंभू यादव, वार्ड पार्षद अवधेश मेहता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. श्रद्धालुओं के बीच कलश का वितरण राजीव रंजन और पूर्व मुखिया अनिल कुमार सिंह ने किया.

इस अवसर पर राजीव रंजन ने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज को एकजुट करने का काम करते हैं. ऐसे आयोजनों से आपसी एकता, भाईचारा और सद्भाव मजबूत होता है.

श्रद्धालुओं के लिए पेयजल की व्यवस्था

कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पलामू एग्रो ग्रीन प्रोड्यूसर कंपनी के फाउंडर डॉ. रवि रंजन की ओर से पेयजल और पानी की बोतल की व्यवस्था की गयी थी. इससे यात्रा में शामिल लोगों को सुविधा मिली.

शुक्रवार को होगा हवन व प्रसाद वितरण

समिति के अध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि शुक्रवार को पहाड़ी स्थित शिव स्थान में पूजा-अर्चना और हवन का आयोजन किया जाएगा. इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा. उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में ग्रामीणों और समिति के सदस्यों के सहयोग के प्रति आभार जताया.

मौके पर समिति के अध्यक्ष रौशन कुमार, सन्नी कुमार, अश्विनी कुमार, शुभम कुमार, आलोक कुमार, अजीत सिंह, रंजन सिंह, राकेश सिंह, टुनू सिंह, छोटू कुमार, कुंदन कुमार, नंदू सिंह, मोनू कुमार सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola