Palamu News: रक्षाबंधन पर मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा, सविता कुमारी बनीं विजेता
छात्राओं ने ली एकता और भाईचारे की शपथ, छात्रों ने बांधी राखी. | Prabhat Khabar Network
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, हरिहरगंज में रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया।
हरिहरगंज,पलामू: शहर के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, हरिहरगंज में रक्षाबंधन का त्योहार प्रेम, स्नेह और सौहार्द के साथ मनाया गया. विद्यालय परिसर में इस दौरान उत्सवी माहौल रहा. बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनके सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना की. वहीं भाइयों ने बहनों की रक्षा और सम्मान का संकल्प लिया.
आपके शहर में
मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखायी प्रतिभा
रक्षाबंधन के अवसर पर विद्यालय में मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें छात्राओं ने हाथों पर आकर्षक मेहंदी रचाकर अपनी कला प्रतिभा का प्रदर्शन किया. कक्षा सातवीं की सविता कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. कक्षा आठवीं की सृष्टि कुमारी द्वितीय तथा कक्षा आठवीं की निक्की कुमारी और कक्षा छठी की चांदनी कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं.
विजेता छात्राओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया, जबकि अन्य प्रतिभागियों को मेडल प्रदान किया गया.
यह भी पढ़ें : Palamu News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर शुरू हुई तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता, रस्सी खींच में छात्रों ने शिक्षकों को दी मात
रक्षाबंधन प्रेम और सौहार्द का पर्व
विद्यालय के प्रधानाचार्य विजयेन्द्र प्रसाद ने छात्र-छात्राओं को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के स्नेह का पर्व नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का भी संदेश देता है. उन्होंने सभी से आपसी भाईचारा बनाए रखने का आग्रह किया.
कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिकाओं सलोनी कुमारी, तान्या कुमारी, विभा कुमारी, कोमल कुमारी, मनीषा कुमारी, कशिश कुमारी, सोनम कुमारी, प्रियंका कुमारी और नीलिमा मेहता समेत मोहन ठाकुर एवं संजय कुमार सिंह ने सहयोग किया. कार्यक्रम का निर्देशन हंसराज गुप्ता के निर्देशन में हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए