मैट्रिक में 20 व इंटर में 163 परीक्षार्थी अनुपस्थित

Updated:
विज्ञापन

मेदिनीनगर : मैट्रिक व इंटर की परीक्षा के दूसरे दिन बुधवार 12 फरवरी को पहली पाली में मैट्रिक में उर्दू की परीक्षा ली गयी. मैट्रिक परीक्षा में 2799 में 2779 परीक्षार्थी शामिल हुए. 20 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट परीक्षा में 13584 परीक्षार्थियों में 13385 उपस्थित थे. इंटर की परीक्षा में 163 परीक्षार्थी […]

विज्ञापन

मेदिनीनगर : मैट्रिक व इंटर की परीक्षा के दूसरे दिन बुधवार 12 फरवरी को पहली पाली में मैट्रिक में उर्दू की परीक्षा ली गयी. मैट्रिक परीक्षा में 2799 में 2779 परीक्षार्थी शामिल हुए. 20 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट परीक्षा में 13584 परीक्षार्थियों में 13385 उपस्थित थे. इंटर की परीक्षा में 163 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

इंटर में हिंदी ए , हिंदी बी व अंग्रेजी ए विषय की परीक्षा हुई. जिला शिक्षा पदाधिकारी उपेंद्र नारायण ने विश्रामपुर व हैदरनगर प्रखंड के कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि मध्य विद्यालय हैदरनगर परीक्षा केंद्र में सीसीटीवी कैमरा बंद था. प्रधानाध्यापक ने बताया कि कुछ तकनीकी खराबी के कारण बंद है.

ठीक कराने का निर्देश दिया गया है. डीइओ श्री नारायण ने कहा कि सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा लेने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने कहा कि परीक्षा कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण तरीक़े से संपन्न हुआ.उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्र के केंद्राधिक्षकों को दिशा- निर्देश भी दिया गया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola