बैडमिंटन में वर्षा व दौड़ में महविश को प्रथम स्थान
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मेदिनीनगर : नीलांबर- पीतांबर विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई योधसिंह नामधारी महिला कॉलेज में वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता चल रही है. शनिवार को बैडमिंटन, 100 मीटर की दौड़ एवं चम्मच दौड़ प्रतियोगिता हुई. इस प्रतियोगिता में कॉलेज की छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया. बैडमिंटन प्रतियोगिता में वर्षा कुमारी को प्रथम, अंकिता कुमारी को […]
विज्ञापन
मेदिनीनगर : नीलांबर- पीतांबर विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई योधसिंह नामधारी महिला कॉलेज में वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता चल रही है. शनिवार को बैडमिंटन, 100 मीटर की दौड़ एवं चम्मच दौड़ प्रतियोगिता हुई. इस प्रतियोगिता में कॉलेज की छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया. बैडमिंटन प्रतियोगिता में वर्षा कुमारी को प्रथम, अंकिता कुमारी को द्वितीय स्थान मिला, जबकि संजना व नम्रता रनर बनी.
100 मीटर की दौड़ में महविश परवीन प्रथम, जया मिश्रा द्वितीय, ममता कुमारी तृतीय स्थान पर रही. चम्मच दौड़ प्रतियोगिता में निभा कुमारी ने प्रथम, प्रियंका सोनी ने द्वितीय एवं छोटी कुमारी ने तृतीय स्थान हासिल किया.
इसी तरह शुक्रवार को शतरंज एवं कैरम प्रतियोगिता हुई थी. शतरंज प्रतियोगिता में स्वाति कुमारी प्रथम, रुची कुमारी द्वितीय, कैरम प्रतियोगिता में सुषमा कुमारी प्रथम एवं मनीषा कुमारी द्वितीय स्थान पर रही. खेल प्रतियोगिता प्रभारी डॉ अंजु कुमारी ने बताया कि शनिवार को कबड्डी, खो- खो एवं मैथ रेस प्रतियोगिता होगी.
इसे सफल बनाने में डॉ मनोरमा सिंह, डॉ केसी झा, डॉ सुप्रिया सोनाली, शीत टोप्पो, पूनम कुमारी, सीमा कुमारी आदि सक्रिय थे. कॉलेज की प्राचार्या डॉ मोहिनी गुप्ता ने छात्राओं का हौसला बढ़ाया और पढ़ाई के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में बेहतर करने के लिए प्रेरित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










