मेदिनीनगर : जमीन कारोबार में विवाद को लेकर गयी गुड्डू खान की जान

Updated:
विज्ञापन

पुलिस ने किया मामले का खुलासा, एक गिरफ्तार मेदिनीनगर : आजसू नेता स्वर्गीय साजिद अहमद सिद्दिकी उर्फ बॉबी खान के बड़े भाई सह कांग्रेसी नेता राशिद अहमद सिद्दिकी उर्फ गुड्डू खान की हत्या जमीन के कारोबार में हिस्सेदारी को लेकर हुए विवाद का प्रतिफल बताया जा रहा है. पुलिस को अनुसंधान के क्रम में जो […]

विज्ञापन
पुलिस ने किया मामले का खुलासा, एक गिरफ्तार
मेदिनीनगर : आजसू नेता स्वर्गीय साजिद अहमद सिद्दिकी उर्फ बॉबी खान के बड़े भाई सह कांग्रेसी नेता राशिद अहमद सिद्दिकी उर्फ गुड्डू खान की हत्या जमीन के कारोबार में हिस्सेदारी को लेकर हुए विवाद का प्रतिफल बताया जा रहा है.
पुलिस को अनुसंधान के क्रम में जो जानकारी मिली, उसके मुताबिक गुड्डू खान जमीन के कारोबार में लगे थे. इसमें गुड्डू खान का पार्टनर साबिर रंगसाज, मंटू रंगसाज उर्फ नजरूल अंसारी व अमित मेहता शामिल थे. किसी जमीन के डीलिंग में मंटू रंगसाज उर्फ नजरूल अंसारी, साबिर रंगसाज व अमित मेहता का विवाद हो गया था. पैसा को लेकर रोज विवाद बढ़ रहा था. इसी में घटना की शाम तीनों ने मिल कर यह योजना बनायी थी कि यदि गुड्डू खान द्वारा उनलोगों को पैसा नहीं दिया जाता है, तो हत्या कर देंगे.
पहले उनलोगों ने गुड्डू खान से बातचीत की. जब गुड्डू खान अपनी बात पर अड़ा रहा, तो उसे विश्वास में लेकरघर की चहारदीवारी के तरफ ले गये और साबिर अंसारी ने गुड्डू खान को गोली मार दी. पलामू पुलिस ने इस पूरे मामले का खुलासा कर दिया है.
शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में पलामू के पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा ने बताया कि अमित मेहता पाटन का रहने वाला है. उसके बारे में पुलिस को जानकारी थी कि हत्या में वह शामिल है. घटना को अंजाम देने के बाद वह फरार चल रहा था. गुरुवार की रात पुलिस को यह सूचना मिली की अमित मेहता घर पर आया है. इसी सूचना के आधार पर छापामारी की गयी. अमित मेहता को पाटन थाना क्षेत्र के कांकेकला से गिरफ्तार किया है. पुलिस को उसके पास से एक देशी पिस्तौल बरामद किया है.पकड़े जाने के बाद पुलिस के समक्ष अमित मेहता ने इस पूरे मामले का खुलासा किया है.
छोटू रंगसाज से जुड़े हैं तार
गुड्डू खान की हत्या में शामिल साबिर रंगसाज, मंटू रंगसाज उर्फ नजरूल अंसारी का तार गढ़वा के अपराधी छोटू रंगसाज के साथ जुड़ा हुआ है. साबिक व मंटू सदर थाना क्षेत्र के पोखराहा खुर्द गांव का रहने वाला है. पुलिस दोनों की गिरफ्तारी के लिए निरंतर छापामारी कर रही है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola