आचार संहिता उल्लंघन मामले में पांकी विधायक बरी

मेदिनीनगर : मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी निरूपम कुमार की अदालत ने आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में पांकी विधायक डॉ शशिभूषण मेहता को बरी कर दिया है. यह मामला 18 नवंबर 2014 का था. इस मामले में पांकी के तत्कालीन बीडीओ संदीप भगत ने डॉ शशिभूषण मेहता पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज कराया […]
मेदिनीनगर : मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी निरूपम कुमार की अदालत ने आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में पांकी विधायक डॉ शशिभूषण मेहता को बरी कर दिया है. यह मामला 18 नवंबर 2014 का था. इस मामले में पांकी के तत्कालीन बीडीओ संदीप भगत ने डॉ शशिभूषण मेहता पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज कराया था. इस मामले में गुरुवार को विधायक डॉ मेहता ने न्यायालय में अपना बयान दर्ज कराया था. शुक्रवार को फैसला की तिथि मुकर्रर्र की गयी थी.
साक्ष्य के अभाव में न्यायालय ने विधायक को बरी किया. मालूम हो कि डॉ मेहता ने 2014 का चुनाव पांकी विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में लड़ा था. उसी दौरान उनके खिलाफ यह मामला दर्ज हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




